У нас вы можете посмотреть бесплатно Class 10 Hindi chapter 3 Senapati कवित्त 4 सीत को प्रबल सेनापति कोपि चढ्यो दल सम्पूर्ण व्याख्या или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
हिंदी साहित्य के इतिहास में भक्तिकाल और रीतिकाल के संधि युग के साहित्य की एक अलग ही विशेषता है। इस काल में जहां एक ओर भक्ति विषयक काव्य की रचना हुई, वहीं दूसरी ओर श्रृंगारिकता, नायिका भेद, अलंकारिकता, चमत्कार प्रदर्शन, उक्ति वैचित्र्य आदि विशेषताओं से युक्त काव्य का सृजन भी हुआ। इसी काल में एक महान और भावप्रवण कवि हुए हैं-'कवि सेनापति'। अपनी विशिष्ट काव्य-कला के कारण इस युग के कवियों में उनका अलग ही स्थान है। उनके काव्य में भक्ति और रीति दोनों का सुंदर समन्वय हुआ है। कवि सेनापति जी के द्वारा किया गया प्रकृति चित्रण हिंदी साहित्य में बेजोड़ माना जाता है। षट्-ऋतु वर्णन के अंतर्गत इन्होंने ऋतुओं का भावपूर्ण वर्णन किया है। इन्होंने बसंत ऋतु को एक राजा की भांति राजसी वैभव से संपन्न दिखाया है। श्लेषअलंकार के चमत्कार से एक ही कवित्त में ग्रीष्म और वर्षा ऋतु का वर्णन किया है। शीत ऋतु के प्रभाव को दिखाया है। ऋतु वर्णन के अंतर्गत ही इनका एक कवित्त है:- ' सीत को प्रबल सेनापति कोपि चढ़्यो दल।' इस कवित्त में कवि सेनापति ने शीत ऋतु की प्रबलता या अधिकता को देखते हुए उसे एक आक्रमणकारी के रूप में चित्रित किया है। उन्होंने कहा है कि शीत ऋतु की सेना ने संसार और उसके लोगों पर चढ़ाई या आक्रमण कर दिया है। शीत ऋतु के इस भयंकर आक्रमण के कारण अग्नि भी निर्बल हो गई है तथा सूर्य भी ठंडा या शीतल हो गया है। कवि के कहने का भावार्थ यह है कि अग्नि और सूर्य के ताप में अब पहले के समान प्रभाव नहीं रह गया है। वह प्रभावहीन हो गया है। भयंकर शीत के कारण चलने वाली बर्फीली हवा तन या शरीर पर इस प्रकार चुभ रही है कि जैसे वह शीत ऋतु की सेना के द्वारा बरसाए जा रहे नुकीले बाण हों। गर्मी भी उस आक्रमण से भयभीत होकर किसी भवन या घर के कोने में जाकर छुप गई है। कवि के कहने का आशय यह है कि लोगों को किसी भवन या घर के कोने में ही गर्मी का अनुभव हो रहा है। शीत से बचने के लिए लोग अग्नि जलाकर अलाव ताप रहे हैं। उस अलाव से निकलने वाले धुएं के कारण लोगों की आंखों से आंसू बह रहे हैं या जल निकल रहा है। लोग उस भयंकर शीत से बचने के लिए अग्नि के इतना समीप जाने का प्रयास कर रहे हैं कि ऐसा लग रहा है कि लोग आग पर ही गिर रहे हो। लोग अपने हाथों को उस अग्नि से गर्म करके अपने ह्रदय या छाती से लगा रहे हैं। लोगों के द्वारा किए जा रहे इस कार्य को देखकर कवि सेनापति ने कहा है कि ऐसा लग रहा है, मानो शीत ऋतु के उस भयंकर आक्रमण से अग्नि को भयभीत जानकर लोगों ने उसे अपने हाथों में छिपा कर छाती की ओट में सुरक्षित रख लिया है। यह कवित्त कवि सेनापति की काव्य कला का एक सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है। इस video में कवि सेनापति के इसी पद ' सीत को प्रबल सेनापति कोपि चढ़्यो दल' के शब्दार्थ, संदर्भ, प्रसंग भावार्थ और उसकी काव्यगत विशेषताओं को सरल रूप से समझाने का प्रयास किया गया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह प्रयास आपके लिए अत्यंत उपयोगी रहेगा। आशा है कि आप अपना स्नेह और साथ यूं ही बनाये रखेंगे और इस Video को Like, Share और मेरे Channal को subscribe अवश्य करेंगे। ---------------------------------------------------------- कवि सेनापति के जीवन परिचय तथा साहित्यिक विशेषताओं का अध्ययन करने के लिए निम्न link पर जाएं:- • Kavi senapati ka jivan parichay कवि स... कक्षा-10 पाठ-3 सेनापति के कवित्तों का अध्ययन करने के लिए निम्न link पर जाएं:- बरन बरन तरू फूले उपबन बन • Class 10 Hindi chapter 3 Senapati कवि... देखे छिति अंबर जलै है चहुँ ओर छोर' • Class 10 Hindi chapter 3 Senapati ... दामिनी दमक सुरचाप की चमक • Class 10 Hindi chapter 3 Senapati कवि... संत कवि कबीरदास जी के जीवन परिचय और साहित्यिक परिचय का अध्ययन करने के लिए निम्न लिंक पर जाएं:- • Sant kavi kabirdas ka jivan parichay ... कक्षा-11 कबीरदास पद-1 हम तौ एक एक करि जाना • Class 11 Hindi chapter 1 Kabir हम तो... कक्षा-11 कबीरदास पद-2 संतो देखत जग बौराना • Class 11 Hindi chapter 1 kabir कबीर... कक्षा-10 पाठ-2 'लक्ष्मण-परशुराम संवाद' के भाग 1, 2, 3, 4, 5 और 6 का अध्ययन करने के लिए निम्न Link पर जाएं:- भाग - 1 • Ram Lakshman Parshuram Samvad Explana... भाग - 2 • Class 10 Hindi Chapter 2 Lakshman ... भाग - 3 • Class 10 Hindi Chapter 2 Lakshman... भाग - 4 / honxya9d8d भाग - 5 • Class 10 Hindi Chapter 2 Lakshm... भाग - 6 • Class 10 Hindi Chapter 2 Lakshm... तुलसीदास जी का जीवन परिचय जानने के लिए निम्न Link पर जाएं:- • तुलसीदास का जीवन परिचय Tulsidas ka ... कक्षा-10 पाठ 1 सूरदास जी के पदों का अध्ययन करने के लिए निम्न Link पर जाएं:- बूझत स्याम कौन तू गोरी • RBSE कक्षा-10, हिन्दी, क्षितिज, पाठ... मधुकर स्याम हमारे चोर • सूरदास, कक्षा -10, हिन्दी, क्षितिज, प... संदेसनि मधुबन कूप भरे • Class-10 Hindi surdas संदेसनि मधुबन ... ऊधौ मन माने की बात • कक्षा-10 हिन्दी, सूरदास के पद - ऊध... My Youtube channel link:- / agkishiksha My Facebook account link:- / anshuman.gaur.73 Intro music credit:- Jahzzar_-_05_-_Avientu.m4a Music: Avientu by Jahzzar From the Free Music Archive: https://freemusicarchive.org/music/Ja... #AGkishiksha #Anshumangaur #kavisenapati #kavisenapatikarituvarnan #सीतकोप्रबलसेनापतिकोपिचढ्योदल #सेनापतिकेकवित्त