У нас вы можете посмотреть бесплатно 'पत्नी के होते GF के साथ कैसे रहें, बीवी से छुटकारा कैसे पाएं'? हर्षित की खोज का अंत Khusboo की जान? или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
'पत्नी के होते प्रेमिका के साथ कैसे रहें, बीवी से छुटकारा कैसे पाएं' ये खोज रहा था हर्षित तो Khusboo ने जान कैसे दी ? एक बेवफा पति की असलियत और एक बेसहारा पत्नी की दास्तां सुनाने को जब हमने एक शेर ढूंढना चाहा तो शायरी की उस किताब ने भी कहा.. जाओ.. पहले इस जल्लाद की कहानी पूरी दुनिया को सुनाओ.. फिर दुनियावालों से पूछो वो क्या कहते हैं.. कि क्या इतना आसान है एक बेटी को.. एक बहन को मार देना.. क्या इतना आसान है शादी करके किसी से जी भरना और जब भर जाए.. आपकी कोई चाहत न पूरी हो पाए और आप उसे मार दें.. और जोधपुर भी कमाल है साहब.. बदनाम करने का हमारा इरादा नहीं लेकिन आप भी जानते हैं यहां कांड कैसे होते हैं.. एक गुलामुद्दीन था जिसने अनिता का गला काटा.. एक कल का पोता है जिसने सोने के लिए अपनी दादी का गला दबाया.. और अब एक पत्नी है जो शिकार हुई एक बेवफा पति का.. खुशबू राजपूरोहित.. ये खुशबू राजपुरोहित के चाचा हैं, जो वो बता रहें जो अब तक जोधपुर पुलिस भी नहीं बता पाई.. लड़ते-लड़ते थक गए लेकिन इंसाफ के नाम पर सास-ससुर और बाकी आरोपी छोड़िए, सिर्फ पति हर्षित ही गिरफ्तार हुआ है.. और अगर आप हर्षित को जान गए तो जान जाएंगे एक जल्लाद पति असल में कैसा होता है.. अब सुनिए हर्षित करता क्या था.. खुशबू के जाने से पहले हर्षित लगातार एक खोज में लगा हुआ था.. खोज ये कि अपनी पत्नी से छुटकारा कैसे पाएं.. कैसे पत्नी के होते हुए आप एक माशूका रख सकते हैं.. कैसे घरवाली के होते हुए, बाहरवाली को भी खुश रख सकते हैं.. और कैसे एक प्रेमिका जो अब पत्नी के मुकाबले नई है.. उसके साथ रहने के लिए पत्नी से छुटकारा पाया जाता है.. ये न सिर्फ आरोप है बल्कि दावा है खुशबू के परिवार का.. कि ये बातें जोधपुर पुलिस को भी पता है.. दावा है कि पुलिस को हर्षित के फोन के सर्च हिस्ट्री में ये तमाम चीजें मिली हैं.. कि हर्षित लगातार यही खोज रहा था कि पत्नी से छुटकारा कैसे पाते हैं.. और खुशबू को कैसे मारा जाए कि किसी को पता न चले.. और शायद उसे ढूंढते-ढूंढते मिला एक ज़हर जो शायद 20 अक्टूबर की रात खुशबू को दिया गया.. 21 अक्टूबर की सुबह तबियत बिगड़ती है.. और ऐसी क्या वजह थी कि एक हंसती-खेलती जवान बहु अचानक 4 घंटे के लिए वेंटिलेटर पर चली जाए.. तो वजह ये कि जो खुशबू अपने पति से तंग आकर मायके जा चुकी थी.. 6 महीने से लौटी नहीं.. उसे दिवाली पर वापस ससुराल बुलाया गया.. कि अब सब कुछ ठीक है.. बेटी को वापस भेज दो.. तो क्या असल में बेटी को जहर देकर मारना था.. अब क्या कहा जाए.. बेटी के लिए रोएं या इंसाफ मांगें.. हर्षित को गाली दें या समाज से सवाल पूछें.. कि हमनें शादी-व्याह को क्या से क्या बना दिया.. कि आज भी दहेज किसी की जान से ज्यादा बड़ा है.. एक पल के लिए आप खुशबू को देखिए.. अगर पैमाना है खूबसूरती का तो खूशबू राजपूरोहित कहां कम है.. और अगर पैमाना है दहेज का तो खुशबू इतने सोने-चांदी तो लाई ही होगी कि उन्हें बेचकर भी हर्षित ज़िंदगी भर ऐश करता.. लेकिन उसे और चाहिए था.. एक गाड़ी.. लाखों रुपए.. और एक नई माशूका भी.. अगर खुशबू उसकी ये मांगें पूरी कर भी देती तब भी हर्षित का मन तो भर ही चुका था.. जब वो ढूंढ ही रहा था कि कैसे पत्नी से छुटकारा पाया जाए, तो शायद आज न कल खुशबू को मरना ही था.. और आखिरकार ऐसा ही होता है.. जीत हर्षित की ही होती है.. और राजस्थान की एक और बेटी 2025 में दहेज की बलि चढ़ती है.. ठीक उसी तरह जैसे सदियों पहले होता था.. अब अंत में हम बस इतना कहेंगे कि राजस्थान और देश भर में न जाने ऐसी कितनी ही खुशबू होंगीं.. उन सब से अपील है कि आप ऐसे जल्लादों से ज्यादा ताकतवर हैं.. खुद को और अपने पूरे परिवार को मारने से बेहतर है हर्षित जैसा एक जल्लाद मरे.. Watch more from CRIME SCENE - • CRIME SCENE #jodhpur #jodhpurkhusboomurder #jodhpurcrime #rajasthanlatestnews #RajasthanPoliticalNews #RajasthanViralNews #RajasthanLiveNews #rajasthantak #viralvideo #crimeinvestigation #crimestory #crimescene #crimescenerajasthantak #rajsathantakcrimescene #RAT021 राजस्थान की हर खबर देखें: https://www.rajasthantak.com/ -------- About the Channel: Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan Follow us on: Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak Facebook: / rajasthantakofficial Twitter: / rajasthan_tak