У нас вы можете посмотреть бесплатно पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर। или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर। जनपद रामपुर के थाना स्वार क्षेत्र अंतर्गत पीड़िता के साथ बलात्कार कर वीडियो बनाकर वायरल करने व वादिनी के पति को जान से मारने की धमकी देने के अभियोग में वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार किया गया हालांकि गिरफ्तारी के दौरान हुई फायरिंग में घायल हुए अभियुक्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गत एक अक्टूबर को वादिनी कि लिखित तहरीर के आधार पर अभियुक्त गुलफाम पुत्र अब्दुल सलाम निवासी ग्राम व थाना मिलक खानम जनपद रामपुर द्वारा वादिनी के घर में घुसकर वादिनी को अपने तान्त्रिक जाल में फंसाकर बलात्कार कर वीडियो बना लेना व वीडियो वायरल करने तथा वादिनी के पति को जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना स्वार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था । उसके बाद विवेचना के क्रम में थाना स्वार पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया जिसके चलते गत एक अक्टूबर की रात्रि में थाना स्वार पुलिस को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि वांछित अभियुक्त गुलफाम पीडिता व उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने के लिये अपने साथ नाजायज तमंचा लिये हुए बाइक से घूम रहा । उक्त सूचना पर थाना स्वार पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त गुरफाम को ग्राम गुलड पीपलसाना के जंगल में रोकने का प्रयास किया गया। अभियुक्त द्वारा स्वयं को घिरता देख पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी। आत्मरक्षार्थ थाना स्वार पुलिस द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में अभियुक्त गुलफाम के बायें पैर में गोली लगने से घायल हो गया । विभागीय सूत्रों के मुताबिक थाना स्वार पुलिस द्वारा घायल अभियुक्त को उचित उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया और घटना स्थल पर अभियुक्त की कब्जे से एक अदद तमंचा तीन सौ पन्द्रह बोर मय एक खोखा व तीन जिन्दा कारतूस और एक बाइक बरामद हुए हैं। रिपोर्ट - ब्यूरो गैलेक्सी न्यूज़ टाइम डिजिटल न्यूज़ चैनल