У нас вы можете посмотреть бесплатно जोधपुर एम्स का कमाल: रोबोट के जरिए पित्त की दुर्लभ बीमारी का किया सफल ऑपरेशन или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
एम्स जोधपुर के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में 21 साल की महिला की एक दुर्लभ पित्त की बीमारी का ऑपरेशन रोबोट के जरिए किया गया है.....एम्स के डॉक्टरों का दावा है कि राजस्थान में पहली बार इस तरह का ऑपरेशन हुआ है.....ये जटिल सर्जरी सिर्फ 8 मिमी के चार छोटे कट के जरिए की गई है......बताया जा रहा है कि नोखा की रहने वाली 21 साल की एक महिला अपने पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची थी.....एम्स में जांच करने पर पता चला कि वो कोलेडोकल सिस्ट बीमारी से पीड़ित थी....ये बीमारी एक लाख लोगों में से एक में होती है.....पहले इन मामलों को पेट पर एक लंबे और गहरे कट के जरिए ऑपरेशन करने की आवश्यकता होती थी जो जीवन भर के लिए रहता है.......लेकिन अब रोबोट के जरिए किए गए इस ऑपरेशन में बहुत मामूली सा कट पेट में लगाया गया है.... कोलेडोकल सिस्ट को काटने और आंतो को वापस जोडने का जटिल ऑपरेशन पूरी तरह से रोबोट के जरिए किया गया.......इसके अलावा सर्जरी में, इंडो-सायनिन ग्रीन तकनीक का उपयोग भी किया गया..... ऑपरेशन न केवल 8 मिमी के चार छोटे चीरों के माध्यम से किया गया, बल्कि रोबोट विधि के कारण कम से कम खून मरीज के शरीर से बाहर निकला......छोटे चीरे और कुशल सर्जरी के कारण, रोगी को सर्जरी के बाद कम से कम दर्द हुआ, सर्जरी के 4 दिन ही बाद मरीज़ को छुट्टी दे दी गई.... .भारत में रोबोटिक सर्जरी के लिए ये मील का पत्थर साबित होगा.....जोधपुर एम्स रोबोट के माध्यम से पहले भी फूडपाइप, पेट, अग्न्याशय, यकृत, आंत की अन्य जटिल सर्जरी कर चुका है......