У нас вы можете посмотреть бесплатно Desh Deshantar: जलवायु परिवर्तन: दुनिया और आपात कदम | Climate Emergency или скачать в максимальном доступном качестве, которое было загружено на ютуб. Для скачивания выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
राज्य सभा टीवी के ख़ास प्रोग्राम देश देशांतर के इस अंक में आज बात जलवायु परिवर्तन : दुनिया और आपातकाल का कदम की. दुनिया में जलवायु परिवर्तन का ख़तरा हर साल तेजी से बढ़ता जा रहा हैं, और उससे निपटने के लिए पेरिस जैसे कई समझौते किए गए हैं. न्यूजीलैंड ने दुनिया के तीस से अधिक देशों का समर्थन करते हुए बुधवार को जलवायु आपातकाल की घोषणा का ‘प्रतीकात्मक’ कदम उठाया. जलवायु आपातकाल की घोषणा के इस प्रस्ताव के पक्ष में 76 जबकि विरोध में 43 सांसदों ने मतदान किया. इसके साथ ही सरकार ने एक नयी पहल की शुरुआत की जिसके तहत सार्वजनिक क्षेत्र की कई एजेंसियों को 2025 तक कार्बन के उत्सर्जन में कटौती करनी होगी. इसके लिए वह कोयला आधारित बॉयलर का परित्याग कर सकती हैं और इलेक्ट्रिक कार का इस्तेमाल शुरू कर सकती हैं. प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने कहा कि सरकार आम तौर पर प्राकृतिक आपदाओं जैसी चीजों के लिए आपातकाल की घोषणा करती है लेकिन यदि हम जलवायु परिवर्तन पर ध्यान नहीं देंगे तो इस प्रकार की आपदाएं आती रहेंगी. उन्होंने कहा कि यह घोषणा कर हम उस बोझ का संज्ञान ले रहे हैं जो आने वाली पीढ़ियों पर पड़ने वाला है, यह घोषणा किसी नए कानून के तहत नहीं की गई है और न ही इसके लिए कोई निधि जारी की गई है. यह केवल प्रतीकात्मक आपातकाल है, लेकिन प्रधानमंत्री और विधायिका के अन्य सदस्यों ने इस घोषणा का समर्थन किया है. घोषणा में कहा गया है कि जलवायु परिवर्तन मानवता के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है और इसमें वैश्विक तापमान में इजाफे में कमी लाने की प्रतिबद्धता जाहिर की गई है... तो आज चर्चा इन्हीं मुद्दों की. Anchor:- Kavindra Sachan Producer:- Sagheer Ahmad Guest Name:- 1. Dilip Sinha, Former Spl Secretary, International Organizations & Environmental Diplomacy, GoI दिलीप सिन्हा, पूर्व विशेष सचिव, अंतर्राष्ट्रीय जलवायु नीति 2. Dr. Sachchida Nand Tripathi, Professor & Head, Department of Civil Engineering, IIT Kanpur प्रो. सच्चिदानंद त्रिपाठी, जलवायु विशेषज्ञ, IIT कानपुर 3. Madhura Joshi, Climate Policy Specialist, NRDC मधुरा जोशी, जलवायु नीति विशेषज्ञ, NRDC