 
                                У нас вы можете посмотреть бесплатно Kanpur में Police ने युवक को ऐसे पीटा कि जान चली गई! или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
                        Если кнопки скачивания не
                            загрузились
                            НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
                        
                        Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
                        страницы. 
                        Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
                    
जिस कानपुर में पुलिस कभी विकास दुबे जैसे माफियाओं के यहां सलामी ठोंकती थी, उसी कानपुर जिले में पुलिस पर एक बार फिर हत्या का आरोप लगा है। जिस कानपुर के निवासी मनीष गुप्ता की हत्या के मामले में यूपी पुलिस के अफसर फरारी काट काट रहे थे, उसी कानपुर में एक 22 साल के लड़के की बहन ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उसके भाई को पुलिस ने थाने ले जाकर ऐसा पीटा कि उसकी जान चली गई। घटना कानपुर के कल्याणपुर इलाके का है। आरोप है कि गुवा गार्डेन के रहने वाले युवक जितेंद्र श्रीवास्तव (25) को पुलिस रविवार को उठा ले गई थी। पुलिस ने पांच नवंबर को हुई एक चोरी के मामले में उसे आरोपी बताया था। आरोप है कि शाम को बेसुध हालत में पुलिस उसे घर में फेंक गई। जितेंद्र की तबीयत खराब हुई तो घरवाले उसे अस्पताल ले गए। रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। घरवालों ने उसके शरीर में चोट की निशान देखे तो वह भड़क गए। बहन और मां का आरोप है कि रात को पनकी रोड चौकी में रखकर जितेंद्र को पीटा गया। तड़के उसे घर पर छोड़कर चले गए। अब देह पर पड़े निशान और बेटे की लाश को देखकर परिवार यूपी पुलिस पर सवाल उठा रहा है। महाराज जी के शासन में निरंकुश हो गई यूपी पुलिस चुनाव से पहले सरकार की भद्द पिटवाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। अफसर एक बार फिर लीपापोती कर रहे हैं, लेकिन सवाल ये है कि जो पुलिस वाले थानों में ले जाकर आम इंसान को पीट डालते हैं, उनकी सारी वीरता माफियाओं के दरबार में कहां खो जाती है। इंसाफ मांगता हर परिवार ये पूछता है कि क्या देश के हर राज्य में पुलिस हत्या कराने की आरोपी बन रही है, या ये सिर्फ यूपी में है। सवाल इसी कानपुर की मीनाक्षी गुप्ता का घर पूछता है, कासगंज में अल्ताफ के परिवार वाले और यूपी के कई जिलों के लोग...योगी जी की सरकार पुलिस नहीं संभाल पा रही, दावा बुलडोजर चलाने भर में ध्वस्त है। About NBT UP-Uttarakhand Youtube Channel: Navbharat Times UP-UK: NBT Uttar Pradesh-Uttarakhand पर आप प्रदेश की राजनीति (Politics of Uttar Pradesh & Uttarakhand) हो या अपराध (Crime in UP & Uttarakhand), खेल (Games) के साथ-साथ सभी महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी खबरों के करीब रहेंगे। इसके साथ ही NBT UP-UK पर आपको नए-नए विषयों से भी जोड़ता रहेगा। एनबीटी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड आपको विश्वनीयता के साथ खबरों के हर पहलू से रूबरू होते रहेंगे। खबरों के अलावा कई मुद्दों पर आप रोचक विडियो भी देख सकते हैं। हमारे कुछ नियमित विडियो फीचर सुनो जिंदगी, फेक इट इंडिया, फेक बोले कौआ काटे, मूवी रिव्यू, विचित्र किंतु सत्य हमारे यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं। Navbharat Times, India's most popular Hindi news website, where you find every news related to country-world, sports, entertainment and religion-culture at first. Simultaneously, the contemporary issues emerge as a dialogue between the authors and our readers. Download the Official NBT App: https://play.google.com/store/apps/de... Website: https://navbharattimes.indiatimes.com... Social Media Links Facebook: / nbtup Twitter: / upnbt