У нас вы можете посмотреть бесплатно सोते हुए पूरा परिवार जिंदा जला,शरीर पर बची बस हड्डियां,शवों की पहचान भी हुई मुश्किल। или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे की खबर सामने आई है यहां एक झोपड़ी में आग लगने से माता-पिता और तीन बच्चों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। 7 लोगों के परिवार के 5 लोग झोपड़ी के अंदर सो रहे थे, तभी झोपड़ी में आग लगी गई। छप्पर गिरने की वजह से बाहर से लोग उन्हें बचाने अंदर नहीं घुस पाए,।मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक पांचों लोग कंकाल में तब्दील हो चुके थे और पांचों के शव पूरी तरह से जल चुके थे इस घटना के बाद। थाना प्रभारी, सीओ और एसपी देर रात मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया दरअसल यह। घटना रूरा थाना क्षेत्र के हारामऊ गांव में बंजारों की बड़ी बस्ती की है। गांव के लोगों को आशंका है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से झोपड़ी में आग लगी है। रात में जब सब सो रहे थे तभी शॉर्ट सर्किट हुआ और झोपड़ी में आग गई। वहीं, पुलिस भी इसी बात को आग लगने का कारण बता रही है। दरअसल रूरा के हारामऊ गांव में एक बंजारा डेरा है। डेरा में सैकड़ों परिवार झोपड़ी बनाकर रहते हैं। इस डेरे में प्रकाश अपनी पत्नी रेशम, बेटे सतीश, बहू काजल व दो पोता, एक पोती के साथ झोपड़ी में रहते हैं। प्रकाश व सतीश मजदूरी करते थे। कल भी वह रोजाना की तरह मजदूरी कर घर लौटे। घर पर पत्नी, बहू व बच्चों के साथ खाना खाया। इसके बाद पूरा परिवार झोपड़ी के अंदर सोने चला गया। झोपड़ी के बाहर दरवाजे पर ही एक चारपाई डालकर प्रकाश व पत्नी रेशम सोए थे। जब देर रात झोपड़ी से आग लगी, तो सबसे पहले माता-पिता ही जगे। आग की लपटें देख गांव में हो-हल्ला मचने लगा। लेकिन जब तक डेरे के लोग आग बुझाने की कोशिश करते, तब तक छप्पर गिरने से पांचों जिंदगियां खत्म हो गईं।अंदर से बस चीखने चिल्लाने की आवाज आ रही थी .. मृतक सतीश के पिता प्रकाश ने रोते हुए बतायाकी , 'एक कोने से उठी आग ने एक मिनट में पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। मेरे पोते की आवाज मुझ सुनाई दी... पापा बचा लो।लेकिन आग की वजह से मुख्य दरवाजे से अंदर नहीं घुस सका। दूसरी ओर से परिवार को निकालने की कोशिश की। लेकिन, नहीं निकाल सका। और पांच मिनट में मेरा पूरा परिवार खत्म हो गया। आग कैसे लगी, ये मैं नहीं जानता।वही इस घटना पर SP कानपुर देहात BBGTS मूर्ति ने बताया, 'शनिवार देर रात झोपड़ी में आग लग गई थी। हादसा में दंपती सतीश (30) और काजल (26) के साथ तीन बच्चे सनी (6), संदीप (5), गुड़िया (3) की जलकर मौत हो गई। चीख-पुकार सुन बस्ती के लोग दौड़े और बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू करने का प्रयास किया। लेकिन, तब तक पांचों की जलकर मौत हो गई। आग बुझाने में मृतक सतीश की मां गंभीर रूप से झुलस गईं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।' पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसी महिला को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आग झोपड़ी में कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध मिला तो आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा। आग लगने के बाद एसपी के साथ ही फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और पुलिस अफसर मौके पर जांच करने पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके से कई अहम सबूत जुटाए। बस्ती में मौजूद लोगों से पूछताछ और बयान भी दर्ज किए गए हैं।। contact number 8077090342 Like us on facebook: / journalist25 Visit khabartehkikat website:http://khabartehkikaat.com/?i=1 Like us on facebook: / journalist2534 I'm on Instagram as @khabartehkikaat_mohit. . / con .