У нас вы можете посмотреть бесплатно Unique Railway Station - Chilbila Junction | Pratapgarh Uttar Pradesh или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
चिलबिला जंक्शन प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। रेलगाड़ी के माध्यम से प्रतापगढ़ से चिलबिला पहुंचने में मात्र 9 मिनट लगते हैं। चिलबिला चौराहे से इस स्टेशन की दूरी सिर्फ 350 मीटर है। प्रतापगढ़ स्टेशन से गुजरने वाली हर ट्रेन को चिलबिला स्टेशन से होकर जाना पड़ता है। भले ही यह एक छोटा स्टेशन हो। लेकिन यहां पर 5 ट्रेनें एक साथ खड़ी हो सकती हैं। यहां पर टिकट घर प्लेटफार्म के बीच में है यानी अगर आपको टिकट लेना है तो रेलवे ट्रैक पार करके टिकट खिड़की तक पहुंचना पड़ता है जबकि अधिकांशत: टिकट घर स्टेशन के एक छोर पर मौजूद होता है। अंग्रेजों के जमाने में जब इस स्टेशन का निर्माण किया गया तब प्रतापगढ़ से चिलबिला होते हुए सिर्फ लखनऊ के लिए ट्रेनें चलती थी तब फैजाबाद की तरफ जाने वाली रेलवे ट्रैक का निर्माण नहीं किया गया था। उन दिनों चिलबिला के लोगों को टिकट लेने के लिए कोई रेलवे ट्रैक पार करने की आवश्यकता नहीं थी लेकिन बाद में जब इलाहाबाद से प्रतापगढ़ होते हुए फैजाबाद के लिए ट्रेनों का चलन शुरू हुआ तब चिलबिला को जंक्शन में बदल दिया गया क्योंकि उस तरफ जगह नहीं थी इसलिए पूर्वी छोर पर एक नए रेलवे ट्रैक का निर्माण सम्भव हो पाया और इस तरह से टिकट खिड़की का प्लेटफार्म रेलवे लाइनों के बीच में पड़ गया। क्या आप किसी ऐसे रेलवे स्टेशन का नाम बता सकते हैं जहां पर टिकट खिड़की रेलवे लाइनों के बीच में हो? फिलहाल मुझे तो ऐसा कोई स्टेशन याद नहीं आ रहा है। इसलिए चिलबिला स्टेशन की विशेषता के रूप में यही इसकी पहचान है। जब-जब प्रतापगढ़ स्टेशन पर ट्रेनों का आवागमन बढ़ता है तब-तब चिलबिला जंक्शन प्रतापगढ़ स्टेशन का बोझ स्वयं वहन करता है। आज चिलबिला उतना ही व्यस्त स्टेशन है जितना कि प्रतापगढ़। यहां से हर 30 मिनट में कोई न कोई ट्रेन अवश्य गुजरती है। भले ही वह मालगाड़ी हो। पिछले कुछ महीनों से चिलबिला स्टेशन पर कई सारी चीजों का निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें से प्रमुख है लोहे का ओवर ब्रिज। इसके पहले लकड़ी का ओवर ब्रिज कई हादसों का कारण बन चुका था। इसलिए उसे पूरी तरह से हटाकर उसकी जगह एक मजबूत ओवर ब्रिज के निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया। चिलबिला रेलवे क्रॉसिंग कई सालों तक जाम में फंसा रहता था। यहां पर भी कई सारे हादसे हुए। घंटों जाम की वजह से एंबुलेंस में ही कितनी महिलाओं की डिलीवरी हो गई। अंततः साल भर की टालमटोल के बाद चिलबिला फ्लाईओवर का भी निर्माण पूरा हुआ। प्रतापगढ़ अगर एक शरीर है तो चिलबिला उस शरीर की धड़कन। दिन प्रतिदिन जिस तरह से नई-नई ट्रेनें चल रही हैं संभव है कि भविष्य में चिलबिला को और अधिक प्लेटफार्म की आवश्यकता पड़े। अगर आप चिलबिला के निवासी हैं तो इस वीडियो को लाइक जरूर कीजिएगा ताकि यह पता चल सके कि चिलबिला के कितने लोगों ने इस वीडियो को देखा। अगर पहली बार आप प्रतापगढ़ हब चैनल पर आकर इस वीडियो को देख रहे हैं तो इस चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए हो सके तो इस वीडियो को लाइक कीजिए और अपने दोस्तों के बीच में शेयर भी कीजिए। अगर आप ऐसा करेंगे तभी तो हम नए वीडियोज बना पाएंगे। धन्यवाद! A train station, railway station, railroad station, or depot (see below) is a railway facility or area where trains regularly stop to load or unload passengers or freight. It generally consists of at least one track-side platform and a station building (depot) providing such ancillary services as ticket sales and waiting rooms. If a station is on a single-track line, it often has a passing loop to facilitate traffic movements. The smallest stations are most often referred to as "stops" or, in some parts of the world, as "halts" (flag stops). Stations may be at ground level, underground, or elevated. Connections may be available to intersecting rail lines or other transport modes such as buses, trams or other rapid transit systems. ----------------------------------------------- प्रतापगढ़ हब के बारे में और जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें- http://www.pratapgarhup.in प्रतापगढ़ हब फेसबुक पेज को लिखे करें- / pratapgarh.hub Twitter पर प्रतापगढ़ हब को follow करें- / pratapgarhhub Google+ पेज पर प्रतापगढ़ हब को follow करें- https://plus.google.com/+Pratapgarhhub इस वीडियो को बनाया और एडिट किया गया है ब्रेन्स नेत्र लैब में http://www.brainsnetralab.in