У нас вы можете посмотреть бесплатно अलीगढ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से SVS पब्लिक स्कूल में मनाया युवा दिवस समारोह।देखें वीडिओ में или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलीगढ की ओर से एसवीएस पब्लिक स्कूल में मनाया गया युवा दिवस समारोह। रिपोर्ट अरविंद यादव पत्रकार। अलीगढ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ उ0 प्र0 के पत्रांक एस. एल. एस. ए. 78/2005/ (संदीप) दिनांकित 19/12/2025 एवं जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलीगढ पंकज कुमार अग्रवाल के आदेशा नुसार NLSA(DAWN DRUG AWARENESS AND WELLNESS NAVIGATION FOR A DRUG FREE INDIA) योजना 2025 के तहत निर्धारित जनादेश के अनुपालन में आउटरीव गतिविधियों का आयोजन कराए जाने हेतु दिनांक 11/01/2026 दिन रविवार को एसवीएस पब्लिक स्कूल यादव नगर न. वरी विजयगढ अलीगढ में आयोजित किया गया। इस विश्व युवा दिवस के अवसर पर स्कूली छात्र व छात्राओं के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के उपरांत उपरोक्त विद्यालय मे थाना विजयगढ से संबंधित आसपास गांव-देहात की जन समस्याओं को भी गठित टीम के माध्यम से सुना गया। जिला मुख्यालय/तहसील स्तर व व्लाक पर कार्यरत पराविधिक स्वयं सेवकगण द्वारा विधिक साक्षरता एव जागरूकता कार्यक्रम शिविर का आयोजन किया। ग्रामीण जन समस्याए सुनें जाने के दौरान कुछ शिकायतें राजस्व विभाग, राशन कार्ड, विकास विभाग, व आधार कार्ड व जलभराव से संबंधित थी। वही टीम ने विकास खण्ड से संबंधित शिकायतों पर चर्चा की। तो ग्राम पंचायत स्तर की जन समस्याओं पर ग्राम प्रधान जवाब दाखिल में टीम को ही शांति पाठ पढाते हुए नजर आए। वही अब देखना यह वाकी है। कि इन शिकायती पत्रों पर गठित टीम की क्या कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। अवसर पर ग्राम प्रधान वकील यादव, व स्कूल प्रधानाचार्य अरविंद यादव (पत्रकार) सत्य प्रकाश गोयल एस0 एस0 पी0 कार्यालय, शिवाली यादव व्लाक धनीपुर, प्रियंका यादव महिला थाना, नीरज सिन्हा एडीआर भवन जिला न्यायालय, अभिषेक नायक विजयगढ, चेतना वार्ष्णेय वालंटियर, आभा वार्ष्णेय अस्पताल, आदि अधिकारीगण मौजूद रहें। इस दौरान ग्रामीण लोंगों में महेश चन्द्र, दुर्वीन सिंह, रामपाल सिंह, संजू सिंह, मुन्ना लाल, रामवावू, रामवीर सिंह बीडीसी, रनवीर सिंह, अंकित यादव, हरिकेश यादव, दलबीर सिंह, चन्द्र पाल सिंह फौजी, नरेन्द्र कुमार, होरी लाल, राम दास, लोग उपस्थित रहे शेष अगले अंक में,,,,,,