У нас вы можете посмотреть бесплатно Video Viral | दारोगा ने भाजपा नेता को दौडा दौडा कर पीटा | SANSAD VANI или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
#bjp #uppolice #yogiadityanath शाहजहांपुर में नये साल की रात को दारोगा ने भाजपा नेता को दौडा दौडा कर पीटा । दारोगा के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका और रोड जाम कर दिया। भाजपा नेता का आरोप है कि दारोगा शराब के नशे में था। दरसल नये साल की रात को टाउनहॉल ओवर ब्रिज पर दो बाइक सवारों के बीच हो रहे विवाद को निपटाने पहुँचे भाजपा युवा मोर्चा के सदर मंडल अध्यक्ष देवाशीश पाण्डेय को ही पुलिस कर्मियों और दारोगा ने जमकर पीट दिया। भाजपा नेता की पुलिस द्वारा पिटाई का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा नेता ने कहा है कि अगर 24 घंटो के भीतर दोषी पुलिस कर्मियों को तत्काल निलंबित नही किया गया तो शहर के सभी चौराहों को जाम कर दिया जाएगा।पुलिस अधीक्षक ने वायरल वीडियो के आधार पर एक सिपाही को निलंबित कर दिया है। शाहजहांपुर में नये साल की रात को सड़क पर दो पक्षों में हो रहे विवाद को सुलझाना बीजेपी नेता को भारी पड़ गया। पास में ही खड़ी पुलिस भी तमाशबीन बनी रही।यह देख भाजपा युवा मोर्चा के सदर मंडल अध्यक्ष देवाशीश पांडे ने पुलिस से बीच बचाव की बात कही तो पुलिस को इतना नागवार गुजरा की पुलिस ने भाजपा नेता की दौडा दौडा कर जमकर पिटाई कर दी। बस फिर क्या था दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोड जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस का पुतला भी फूंक डाला। कई घंटों तक चले इस हाई वोल्टेज हंगामे को इस शर्त पर खत्म करवाया गया कि चौकी इंचार्ज कैंट दरोगा पंकज चौधरी समेत दोषी पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जाये। पीडित भाजपा नेता देवाशीश पांडे ने बताया कि रोड पर दो पक्षों में मारपीट हो रही थी और पास में ही पुलिस की पिकट थी जिसपर भाजपा नेता ने मौके पर मौजूद पुलिस से बीच बचाव करने को कह दिया। जिसपर दरोगा ने भाजपा नेता को ही जमकर पीट दिया। भाजपा नेता का कहना है कि दवंग दरोगा शराब के नशे में था। आपको बता दें कि दरोगा द्वारा भाजपा नेता की पिटाई का वीडियो सी सी टीवी में कैद हो गया। पुलिस द्वारा भाजपा नेता की पिटाई के वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने एक सिपाही को निलंबित कर दिया और आरोपी दरोगा के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। Byte - देवाशीश पांडे, भाजपा युवा मोर्चा सदर मंडल अध्यक्ष शाहजहांपुर Report - Aryendra Pal Singh