У нас вы можете посмотреть бесплатно फ्लड मैनेजमेंट को लेकर सिंचाई विभाग सर्तक : सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
भिवानी फ्लड मैनेजमेंट को लेकर सिंचाई विभाग सर्तक : सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी फ्लड मैनेजमेंट को लेकर मुख्यमंत्री व सिंचाई मंत्री के स्तर पर अधिकारियों को दिए गए निर्देश : श्रुति चौधरी टांगरी नदी के जल प्रबंधन को लेकर सिंचाई विभाग रहा सफल, उच्च जलस्तर के बावजूद नहीं आई कोई कठिनाई : सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने तोशाम हल्के के जलभराव वाले क्षेत्रों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश एसवाईएल के मुद्दे को लेकर पंजाब व हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की हो चुकी है बैठक, हल निकालने की की जा रही है कोशिश केंद्रीय जल मंत्री सीआर पाटिल के नेतृत्व में हो चुकी पंजाब व हरियाणा की एसवाईएल को लेकर मीटिंग : एंकर : हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि फ्लड मैनेजमेंट को लेकर राज्य सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री अनेक मीटिंगें करके महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है। इसी का परिणाम है कि टांगरी नदी का जलस्तर अत्याधिक बरसात के चलते काफी ऊंचा होने के बावजूद भी वहां के जलस्तर का प्रबंधन किया गया तथा जलभराव जैसी समस्याओं से बचा जा सका। यह बात भिवानी में सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। इस मौके पर उन्होंने तोशाम विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले विभिन्न गांवों में जलभराव की स्थिति का अधिकारियों को साथ लेकर जायजा लिया तथा उचित प्रबंधन के निर्देश भी दिए। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि सतलुज-यमुना लिंक नहर का मुद्दा इंटर स्टेट मुद्दा है। हालही में केंद्रीय जल मंत्री सीआर पाटिल के नेतृत्व में पंजाब व हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की बैठक हुई है। इस मामले का हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मामला लंबे समय तक सुप्रीम कोर्ट में भी चला है। इस मामले का हल निकालने की कोशिशें केंद्र व राज्य स्तर पर की जा रही है। श्रुति चौधरी ने कहा कि अबकी बार मानसून काफी बेहतर रहा, जिसके चलते काफी स्थानों पर जलभराव हुआ है। सिंचाई विभाग अपने स्तर पर इस जलभराव की समस्या को निपटाने के लिए लगा