У нас вы можете посмотреть бесплатно “समोसा रेसिपी हिंदी में | “घर पर बनाएं बाजार जैसे समोसे | हलवाई जैसे खस्ता समोसे घर पर”🥟 или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
सर्दियों के मौसम में गरमा-गरम समोसे मिल जाएँ तो मज़ा ही आ जाता है। आज इस वीडियो में मैंने हलवाई जैसे समोसे बनाना दिखाया है — 👉 बाहर से एकदम खस्ता परत 👉 अंदर से नरम, मसालेदार और चटपटी स्टफिंग अगर आप भी चाहते हैं कि आपके समोसे टूटें नहीं, तेल न पीएँ और बाजार जैसे बनें, तो यह रेसिपी ज़रूर देखिए। 📝 आवश्यक सामग्री (Ingredients) उबले हुए आलू उबली मटर लहसुन अदरक हरी मिर्च हरा धनिया जीरा हींग मैदा अजवाइन नमक तेल लाल मिर्च पाउडर हल्दी पाउडर चाट मसाला 👩🍳 समोसा बनाने की विधि (Step by Step) 🥣 आटा तैयार करने की विधि: सबसे पहले एक बर्तन में मैदा लें। इसमें अजवाइन और नमक डालें। अब तेल डालकर मोयन दें और अच्छे से मिलाएँ। थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नॉर्मल सख्त आटा गूंथ लें। आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें। 🥔 आलू की स्टफिंग बनाने की विधि: मिक्सी जार में लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया और जीरा डालकर पीस लें। अब कड़ाही में तेल गरम करें। तेल में जीरा और हींग का तड़का लगाएँ। पिसा हुआ मसाला डालें और 2–3 मिनट अच्छी तरह भूनें। अब इसमें मटर डालें, फिर उबले आलू डालें। ऊपर से नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिलाएँ। आपकी समोसे की स्टफिंग तैयार है, इसे साइड में रख दें। 🥟 समोसा बनाने और तलने की विधि: अब आटे की छोटी-छोटी लोइयाँ बना लें। लोई को बेलकर बीच से काटें। आधे हिस्से को मोड़कर कोन बनाएँ। उसमें आलू की स्टफिंग भरें और अच्छे से बंद करें। भरे हुए समोसों को 2–3 मिनट आराम दें। कड़ाही में तेल गरम करें। अब धीमी आंच पर एक-एक करके समोसे डालें। 4–5 मिनट तक पलट-पलट कर सुनहरा और खस्ता होने तक तलें। गरमा-गरम समोसे हरी चटनी, मीठी चटनी या चाय के साथ परोसें। यकीन मानिए, घर का माहौल बिल्कुल बाजार जैसा बन जाएगा। 🙏 अगर मेरी यह रेसिपी आपको पसंद आई हो तो Like, Share और Channel को Subscribe ज़रूर करें। आपका प्यार ही मुझे और अच्छी रेसिपी लाने की ताक़त देता है ❤️ #Samosa #SamosaRecipe #IndianSamosa #HomemadeSamosa #CrispySamosa #AlooSamosa Music:Afternoon Reverie Musician:VN VideoEditor