У нас вы можете посмотреть бесплатно रामायण - EP 54 - राम के बाण से रावण का मुकुट व छत्र गिरना। रावण के गुप्तचर पकड़े जाना। или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
Watch the video song of ''Har Ghar Mandir Har Ghar Utsav"' here - • हर घर मंदिर हर घर उत्सव। Sri Ram Janm... प्रभु श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण और उनके स्वागत के प्रति उल्लास एवं उत्साह व्यक्त करती हुई लिए तिलक की नवीन प्रस्तुति "हर घर मंदिर हर घर उत्सव"। "Har Ghar Mandir Har Ghar Utsav" -A new presentation by Tilak expressing joy and enthusiasm for the grand temple construction at Lord Shri Ram's Janmbhoomi, Ayodhya. Ramayana - Episode 54 - Ravana's crown and umbrella fall from Rama's arrow. Ravana's spy being caught. Watch all the Ramanand Sagar's Ramayan full episodes here - http://bit.ly/RamayanHindi Subscribe to Tilak for more devotional contents - https://bit.ly/SubscribeTilak रावण त्रिकुट पर्वत के शिखर पर बने अपने विलास महल में है। महल के प्रांगण में वह पटरानी मंदोदरी के साथ आमोद प्रमोद कर रहा है। उसके समक्ष नर्तकियां नृत्य कर रही हैं। रावण के मुकुट और मन्दोदरी के कर्णफूल पर जड़ी मणियों की चमक छावनी में बैठे राम की आँखों तक पहुँचती है। विभीषण इस चमक का भेद राम को बताते हैं। लक्ष्मण अचरज करते हैं कि शत्रु के सीमा में घुस आने पर भी रावण आमोद प्रमोद में तल्लीन है। विभीषण कहते हैं कि रावण ने संगीत सभा का आयोजन इसलिये किया है ताकि प्रजा आश्वस्त रहे कि राज्य में सब कुछ ठीक चल रहा है। राम रावण को एक चेतावनी भेजने का निर्णय लेते हैं। दूर छावनी में बैठकर राम अपना बाण त्रिकुट पर्वत की ओर चलाते हैं। बाण रावण के मुकुट और मन्दोदरी के कर्णफूल को भेदकर वापस राम के तुण्डीर में आ जाता है। मन्दोदरी इस घटना से विचलित होती है। लेकिन रावण इसे राम का टोटका कहता है और मन्दोदरी को आश्वस्त करता है। अगले दिन राजसभा में मेघनाद कहता है कि आज रात्रि ही राम की छावनी पर आक्रमण बोल देना चाहिये। शूक परामर्श देता है कि वह और सारण पहले छावनी में जाकर उनकी व्यूह रचना का पता लगा आयें अन्यथा ऐसा न हो कि विभीषण ने असुरों की भाँति सैन्य रणनीति अपनायी हो और हमारी सेना वहाँ जाकर घिर जाये। शूक और सारण वानरों का रूप धर राम की छावनी का भेद लेते हैं। विभीषण की दृष्टि उन दोनों पर पड़ जाती है और उन्हें पकड़ कर राम के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है। विभीषण राम को बताते हैं कि शूक इसके पहले सुग्रीव के पास रावण का प्रलोभन भरा संधि प्रस्ताव लेकर आया था और आज गुप्तचर बनकर भेद लेने आया है। सुग्रीव कहते हैं कि पहले शूक दूत बनकर आया था, इसलिये राजनीति के तहत उसे दण्डित नहीं किया था किन्तु अब वह गुप्तचर बनकर आया है तो उसे युद्धनीति के तहत मृत्युदण्ड दिया जा सकता है। राम अपने रण कौशल से युद्ध जीतना चाहते हैं। वे दोनों गुप्तचरों को मुक्त करने का आदेश देते हैं और उनसे कहते हैं कि वे यहाँ से जुटाई जानकारी रावण को दे सकते हैं। रावण के समक्ष पहुँच कर शूक राम की दयालुता की प्रशंसा करता है लेकिन मातृभूमि लंका के प्रति अपनी निष्ठा बनाये रखते हुए रावण को राम की छावनी के तमाम भेद भी बताता है। रावण त्रिकुट शिखर से राम की छावनी का अवलोकन करता है। शूक रावण को दिखाता है कि राम की सेना के प्रमुख नायकगण देवताओं और गन्धर्वों के औरस पुत्र और नाती हैं, जिनकी ताकत और माया किसी से कम नहीं। यहाँ रावण पहली बार राम को देखता है। रामायण एक भारतीय टेलीविजन श्रृंखला है जो इसी नाम के प्राचीन भारतीय संस्कृत महाकाव्य पर आधारित है। यह श्रृंखला मूल रूप से 1987 और 1988 के बीच दूरदर्शन पर प्रसारित हुई थी। इस श्रृंखला को 2020 के कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान पुनः प्रसारित किया गया था और इसने विश्व स्तर पर कई धारावाहिकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था और कई नए रिकॉर्ड स्थापित किये, जिनमें 16 अप्रैल 2020 को 7.7 करोड़ दर्शकों द्वारा दुनिया भर में देखे जाने वाले सबसे लोकप्रिय धारावाहिक होने का कीर्तिमान भी शामिल है। Tilak is home to the greatest Mythological stories and finest devotional musical offerings in the form of Bhajan's, Mantra's and Aarti's. We plan to launch more than 20000+ Clips in the time to come. We are starting with the legendary TV series Ramayan. Ramayan is an Indian television series based on ancient Indian Sanskrit epic of the same name. The show was originally aired between 1987 and 1988 on DD National. It was created, written, and directed by Ramanand Sagar. The show is primarily based on Valmiki's 'Ramayan' and Tulsidas' 'Ramcharitmanas'. The series had a viewership of 82 per cent, a record high for any Indian television series. The series was re-aired during the 2020 Coronavirus lockdown and broke several viewership records globally which includes setting the record for one of the most watched TV shows ever in the world, with 77 million viewers on 16 April 2020. Produced & Directed by Ramanand Sagar Associate Directors - Anand Sagar, Moti Sagar Executive Producers - Subhash Sagar, Prem Sagar Chief Technical Advisor - Jyoti Sagar Screenplay & Dialogues - Ramanand Sagar Music - Ravindra Jain Title Song - Jaidev Research & Adaptation - Phani Majumdar, Vishnu Mehrotra Editor Subhash Sehgal Cameraman - Ajit Naik Lighting - Ram Madkaikar Sound Recordist - Sripad, E Rudra Video Recordist - Sharad Mukkannwar In association with Divo - our YouTube Partner #Ramayan #RamayanonYouTube