У нас вы можете посмотреть бесплатно Jab bhi man udaas ho ✍️@shabdvandini или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
#trending #2026 #song #music #musicofasia #motivational #musicofthesoul #hindiurdupoetry #shyari#jindgi #gulzar #hindisong #manna #memories # जब भी मन, बहुत उदास हो। जब भी मन बहुत उदास हो, तुम संदूक खोल लेना मन का। पन्ना पन्ना चुनना फिर उसमें से, बीते सुखद, उस जीवन का।। दूर निकल जाना टहलने, फुटपाथों, सड़कों को यूंही नापना। खुले आसमानों के नीचे सोए लोगों से अपना जीवन आंकना।। जब भी मन उदास हो कहना रे मन, समय समय का फेर है। खुशियों पर जब नहीं टिका, दर्द पर कब करता यह खै़र है।। जब भी मन उदास हो,तुम ढूंढ़ लेना वजह कोई आशाओं की। जीवन को जी जाने की और ,मन में छुपी अभिलाषाओं की।। जब भी मन उदास हो, कहना कि समय समय का फेर है। खुशियों पर जब नहीं टिका, दर्द पर कब करता यह खै़र है।। जब भी मन बहुत उदास हो, तुम संदूक खोल लेना मन का। पन्ना पन्ना चुनना फिर उसमें से, बीते सुखद, उस जीवन का।। अब,जब भी मन उदास हो, सुनो तुम याद कर लेना मुझे। पढ़ लेना मेरी दर्द की बोली, सुनना शब्द मगर ,विश्वास का।। जब भी मन उदास हो,मन को कहना धीर धरे उस छोर तक। दर्द का 'सागर'सिमटा जहां,परे उससे,खुशियों की पोर तक।। मन उदास हो, तो ऐ मन! तुम खुशियों की कविता लिखना। प्रेम पिरो देना किरणों में,जब-जब भी, तुम सविता लिखना ।। खिली धूप के पल्लू में बांध देना चंद झरे फूल हरसिंगार के। अब के मन सीला हो तो,कहना आने को हैं, दिन बहार के।। खुश रहने को चक्रव्यूह क्षऔर द्वंद्व रचा करता है आदमी। अब की कहना रे उदास मन, मत छोड़ ना मन की सादगी।। जब भी मन उदास हो छू लेना कोई पेड़ पीपल -बड़ का।। जादू कर हर लेते दर्द ये, आता इलाज इनको हर मर्ज़ का।। दूर निकल जाना टहलने, फुटपाथों,सड़कों को यूंही नापना। खुले आसमान के नीचे सोए लोगोंसे जीवन अपना आंकना।। अब की बार जब उदास हो मन, मन को मन की करने देना। पछताप या कि प्रेम के मोती हों, उन्हें आंखों से गिरने देना।। जब भी मन उदास हो,तुम ढूंढ़ लेना वजह कोई आशाओं की। जीवन को जी जाने की और ,मन में छुपी अभिलाषाओं की।।