У нас вы можете посмотреть бесплатно "अनुदान नहीं वेतनमान दो" की मांग पर वित्तरहित или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
"अनुदान नहीं वेतनमान दो" की मांग पर वित्तरहित #teacher का उपवास सह सत्याग्रह, #cm #nitish को चेतावनी वित्त रहित कर्मियों ने एकदिवसीय उपवास के तहत उठाई अपनी मांग अनुदान के बदले नियमित वेतनमान, पेंशन व सेवानिवृत्ति लाभ को लेकर किया आवाज बुलंद जमालपुर। बिहार में वित्तरहित शिक्षकों की समस्या को लेकर राज्य भर के सभी जिलों में शिक्षकों का एकदिवसीय उपवास सह सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वित्तरहित शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी संयुक्त मोर्चा बिहार प्रदेश इकाई के आह्वान पर बिहार प्रदेश माध्यमिक शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ मुंगेर जिला इकाई के तत्वावधान में बुधवार को डॉक्टर यू पी वर्मा अच्छुराम हरिलाल बालिका उच्च विद्यालय जमालपुर में वित्तरहित कर्मियों ने अपने मांगों के समर्थन में जोरदार ढंग से आवाज उठाया। सत्याग्रह कार्यक्रम का नेतृत्व जिला सचिव उदय चंद्र ने किया। इस दौरान वित्तरहित शिक्षकों ने वित्तरहित अनुदानित शिक्षकों तथा कर्मचारियों को अनुदान के बदले वेतन देने, सेवानिवृत्ति लाभ व पेंशन देने, 7 वर्षों के बकाया अनुदान का भुगतान तथा माध्यमिक विद्यालय की मान्यता बहाल रखने की मांग को अपने प्रमुख मुद्दों के रूप में उठाया। सचिव उदय चंद्र ने अपने बयान में कहा कि बिहार सरकार की उपेक्षा के कारण वित्तरहित शिक्षा कर्मियों को भुखमरी का शिकार होना पड़ रहा है। शिक्षक नेताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि राहत के रूप में मिलने वाला अनुदान भी पिछले 7 वर्षों से बकाया है। वेतन एवं अनुदान की आस लगाए वित्त रहित शिक्षाकर्मी लगातार सेवानिवृत्त होते जा रहे हैं। शिक्षकों की सभा के माध्यम से राज्य सरकार को चेतावनी दी गई कि यदि इस गंभीर संकट का हल जल्द नहीं निकला गया तो बिहार के वित्त रहित शिक्षक व कर्मचारी निर्णायक संघर्ष के लिए बाध्य होंगे। सत्याग्रह सह उपवास कार्यक्रम के समापन में वितरण कर्मियों ने एक दूसरे को फल खिलाकर उपवास खत्म कराया। इस अवसर पर सहायक शिक्षक पंकज कुमार राय, रविंद्र कुमार, शंभू शरण पंकज, अनिल कुमार सिंह, संजय सिंह सहित अन्य वित्तरहित कर्मी मौजूद थे।