У нас вы можете посмотреть бесплатно Sarv Ramayan Saar | Dhyansagarji Maharaj | सर्व रामायण सार | आगमधारा | Aagamdhara или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
Sarv Ramayan Saar | Dhyansagarji Maharaj | सर्व रामायण सार सर्व रामायण सार जिया में रामायण बस जाय, जिया में रामायण बस जाय । धर्म-कर्म का मर्म बता कर, मन में धीरज लाय ॥ जिया में रामायण बस जाय, जिया में रामायण बस जाय । राजा दशरथ अधिक हर्ष-वश, वर दे कर पछताय, माँ कौसल्या दोषी पर भी, कभी न दोष लगाय । माँ कैकेयी पुत्रमोह-वश, अपना नाम गँवाय मात सुमित्रा पुत्र लखन को, सेवा-भाव सिखाय ॥१॥ जिया में रामायण बस जाय .... विनय-दया-कर्त्तव्य परायण, शान्त-चित्त अभिराम, धीर-वीर-गम्भीर विवेकी, राम गुणों के धाम । राम वन गये, राम बन गये, सब जग के आदर्श, मर्यादा-पुरुषोत्तम उनसे, उन्नत भारतवर्ष ॥२॥ जिया में रामायण बस जाय .... मन्त्र सुनाकर दयामूर्ति ने, किया गिद्ध-उद्धार, फेरा हाथ गिलहरी पर भी, राम प्रेम अवतार । शरणागत के शरण, मित्र के, मित्र परम निःस्वार्थ, जो रिपु को भी अवसर देते, सबको करे कृतार्थ ॥३॥ जिया में रामायण बस जाय .... धीर-वीर बजरंगबली कपि, सूझ-बूझ की खान, करे असम्भव को भी संभव, रामदूत हनुमान । रामनाम हनुमान लिखे तो, पत्थर डूब न पाय, राम स्वयं पत्थर डाले तो, जल के भीतर जाय ॥४॥ जिया में रामायण बस जाय .... लखन सजग प्रहरी रामानुज, भरत भक्ति-वैराग्य, सीता सती अखण्ड समर्पण, पृथिवी का सौभाग्य । नीति-निपुण गुणवन्त विभीषण, तजे पक्ष अन्याय, कुम्भकर्ण ले पक्ष अनैतिक और पराभव पाय ॥५॥ जिया में रामायण बस जाय .... दल-बल-मण्डित, बली दशानन, मानी राक्षसराज, त्रिखण्ड-विजयी हुआ पराजित, परनारी के काज । जब विनाश की बेला आए, सुमति कुमति बन जाय, मन्दोदरी लाख समझाए, रावण को न सुहाय ॥६॥ जिया में रामायण बस जाय .... युद्ध-भूमि में मेघनाद को, भेद समझ में आय, दिव्य-शक्तियाँ भी अधर्म को, विजयी बना न पाय । अक्षौहिणी महासेनाएँ, रण में प्राण गँवाय, लेकिन अपने सर्वनाश को, रावण देख न पाय ॥७॥ जिया में रामायण बस जाय .... मरते-मरते कहे दशानन, "सुनो लखन ! यह सार, शुभ को शीघ्र नहीं करने से, खुले अशुभ के द्वार । नीति-वचन को ठुकराने से, होता बंटाढार, क्रोधपूर्ण निर्णय लेने से, अरि का हो उपकार” ॥८॥ जिया में रामायण बस जाय .... "सुनो राम ! क्यों मुझे लगी है, आज पराजय हाथ ? मेरे साथ न खड़ा विभीषण, लखन तुम्हारे साथ । तीन काल में भी न कभी भी, हो सकते दो काम, रावण की सीता बन जाए, शूर्पणखा के राम” ॥९॥ जिया में रामायण बस जाय .... राम-लखन के संग सिया को, वन में जाती देख, अवधपुरी की भरी भीड़ में, रोया था प्रत्येक । राम-राज्य में उसी प्रजा ने, किया नहीं विश्वास, लाँछित कर गर्भिणी सती को, दिलवाया वनवास ॥१०॥ जिया में रामायण बस जाय .... अपने युगल-पुत्र के सम्मुख, हुये निरुत्तर राम, सतीपुत्र, संग्राम-विजेता, लव-कुश जिनके नाम । जब तक पिता नहीं मिल पाए, माँ का था संयोग, पिता मिल गये तब लव-कुश को, माँ का हुआ वियोग ॥११॥ जिया में रामायण बस जाय .... खट्टे-मीठे दिन जीवन में, सबके सन्मुख आय, अपने ही कर्मों के कारण, प्राणी सुख-दुख पाय । जैसी करनी वैसी भरनी, रामायण सिखलाय, ममता को तज समता को भज, जीव परम पद पाय ॥१२॥ जिया में रामायण बस जाय, जिया में रामायण बस जाय । धर्म-कर्म का मर्म बता कर, मन में धीरज लाय ॥ जिया में रामायण बस जाय, जिया में रामायण बस जाय । रोज़ाना ध्यानमोती पाने के लिए और महाराजजी के बारे में अपडेट जानने हेतु Facebook Page को like और Follow करे / shridhyansagarjimaharaj ---------------------------------------------------------------------- Visit us for More Pravachans and Swadhyay: https://www.aagamdhara.com ---------------------------------------------------------------------- To find us on Google Play Store Click Below Link: https://play.google.com/store/apps/de... ---------------------------------------------------------------------- ★★★ Our Some Other Playlists ★★★ 1. ध्यानसरिता Dhyansarita • Dhyansarita ध्यानसरिता 2. महामंत्र णमोकार- (203 videos) • महामंत्र णमोकार 3. अकृतपुण्य कथा Akrutpunya Katha (Audio)- (11 videos) • Akrutpunya Katha(अकृतपुण्य कथा) (Audio)) 4. रत्नकरंड श्रावकाचार (कारकल २०१९) Ratnakarand Shravakachar -(59 videos) • रत्नकरंड श्रावकाचार (कारकल २०१९) Ratnakara... 5. इष्टोपदेश, श्रवणबेलगोला २०२०- (30 videos) • इष्टोपदेश, श्रवणबेलगोला २०२० 6. आगमधारा २०१६ Aagamadhara Pravchan 2016 - 167 videos • Aagamadhara Pravchan 2016 (आगमधारा २०१६) #namokar #jainism #jain #guru #tirthankara #digambar #dhyansagar #bhakti #monk #jainbhajan #religion #pray #heaven #soul #worship