У нас вы можете посмотреть бесплатно 12 दिन पूर्व पुलिस ने आसिफ हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए हत्या में शामिल दो अभियुक्तों को एक तमंचा или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर हत्यारे मृतक युवक की स्कूटी लेकर फरार हो गए थे। शहर कोतवाली पुलिस ने आसिफ हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए हत्या में शामिल दो अभियुक्तों को एक तमंचा,दो जिंदा कारतूस व मृतक की एक्टिवा स्कूटी के साथ किया गिरफ्तार किया। VO= आपको बता दे कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड पर लगभग एक पखवाड़ा पूर्व युवक आसिफ पुत्र नसीम की सम्राट इंटर कॉलेज के पीछे दिनदहाड़े घर से बुलाकर अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सूचना मिलने पर पहुँची शहर कोतवाली पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस जाँच में जुटी थी ,वही इस घटना के संबंध में मृतक के परिजनों की तरफ से 8 लोगो के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर शहर कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया था, शुक्रवार को घटना का खुलासा करते हुए पुलिस लाइन स्तिथ सभागर कक्ष में एसएसपी अभिषेक यादव ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 23 अगस्त को मिमलाना रोड पर सम्राट इंटर कॉलेज के पीछे एक युवक की अज्ञात बदमाशो ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, मृतक की पहचान आसिफ पुत्र नसीम निवासी महमुदनगर थानां सिविल लाइन के रूप में हुई थी।शहर कोतवली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो अभियुक्तों को चरथावल तिराहे से गिरफ्तार किया है,गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम मनव्वर उर्फ बबल पुत्र सलीम निवासी दधेडु कला थानां चरथावल व मोनू उर्फ सुलेमान पुत्र मोहम्मद उस्मान निवासी लद्धावाला थानां शहर कोतवाली है,अभियुक्तों को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब ये मृतक की एक्टिवा को चरथावल तिराहे से कही अन्य जगह खुर्द बुर्द करने के लिए ले जा रहे थे।पकड़े गए अभियुक्तों के पास से पुलिस टीम ने 1 तमंचा नाजायज 315 बोर व दो जिंदा कारतूस 315 बोर व मृतक की एक्टिवा भी बरामद की है।अभियुक्तों की गिरफ्तारी घटना स्थल से सीसीटीव फुटेज व मोबाइल डिटेल के आधार पर की गई है।वही पकड़े गए अभियुक्तों से जब हत्याकांड की वजह पूछी गयी तो इन्होंने बताया कि हमारी मृतक से आपसी रंजिश चल रही थी जिस वजह से अपने साथियों के साथ प्लैन बनाकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है।पकड़े गए दोनो अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है और दोनों ही अभियुक्तों पर जनपद के अन्य थानों पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है।अभी दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जल्द ही इस हत्याकांड में शामिल अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। बाइट,,,,अभिषेक यादव (एसएसपी मुजफ्फरनगर)