У нас вы можете посмотреть бесплатно 'Operation Trackdown' के तहत अंबाला में Haryana Police ने 16 आरोपियों को किया गिरफ्तार | Haryana или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
अंबाला कैंट सदर थाना पुलिस ने 5 मामलों में वांछित 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 12 आरोपी जुआ सट्टा, 1 आरोपी चाकू से मारने के मामले में, 1 आरोपी चोरी के मामले में , 1 आरोपी पूर्व पार्षद और 1 नागरिक अस्पताल में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी में मामले में गिरफ्तार किया है। इनसे 1लाख 52 हजार रूपये और 12 मोबाइल फोन बरामद किए है। पुलिस ने सभी के कान पकड़वाए और उनसे बुलवाया कि वे अब क्राइम नही करेंगे। अंबाला पुलिस की पकड़ में कान पकड़ अपनी गलती मानते आरोपितों को ऑपरेशन ट्रैक डाउन में पकड़ा गया है। दरअसल आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों के लिए ऑपरेशन ट्रैकडाउन चलाया जा रहा है इसी कड़ी में अंबाला कैंट की सदर थाना पुलिस ने 5 मामलों में 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें पहले मामले में पुलिस ने आरोपी प्रदीप उर्फ पण्डु को गिरफ्तार किया है जो हाल ही में जेल से आया था और यहां जुआ सट्टा का काम कर रहा था जिसमें 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनसे 1लाख 52 हजार रूपए और कई मोबाइल फोन बरामद किए है । प्रदीप किसी गैंग से संबंध रखता है और उसपर पहले भी कई मामले दर्ज है। वही दूसरे मामले में व्यक्ति पर चाकू से हमला करने में 1 अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। वही नागरिक अस्पताल में नौकरी लगवाने के नाम पर एक अन्य आरोपी सुमित को गिरफ्तार किया है। इसमें पहले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, ये लोगों को नागरिक अस्पताल में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनसे 1 से डेढ़ लाख रूपये लेते थे। वही अन्य मामले में पहले से गिरफ्तार अंबाला कैंट से पूर्व पार्षद को रिमांड पर लिया जिसमें उसने अन्य चोरी के सामान को खरीदने की वारदात को कबूला है। इसके अलावा चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान सभी के पुलिस ने कान पकड़वाए और उनसे बुलवाया कि वे दोबारा क्राइम करने की गलती नही करेंगे। #ambala #operationtrackdown #dgpopsingh #haryanapolice #inkhabarharyana Watch whole Haryana in Inkhabar Haryana ! All the news from Haryana in Haryanvi... flavour and essence of Haryana in Haryanvi.. from politics to culture & tradition, heritage, education, jobs, health, brotherhood, travel.. the information of your interest with a new and desi flavour. Inkhabar Haryana will bring to you all what you need in your own desi and Haryanvi flavour. For More Information visit us:https://www.inkhabar.com/livetv/india... ( LIVE ) Connect with us on Social platform instagram.com/inkhabarharyana Facebook.com/inkhabarharyana