У нас вы можете посмотреть бесплатно BSC Agriculture after 10th | दसवीं के बाद बीएससी एग्रीकल्चर CCS Haryana Agricultural University или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
#RaghavThoughts #BSCAgriculture #AgricultureCareer BSC Agriculture after 10th | दसवीं के बाद बीएससी एग्रीकल्चर CCS Haryana Agricultural University CCSHAU bsc agriculture. bsc agriculture career and salary. bsc agriculture jobs. bsc agriculture government jobs. bsc ag ke baad kya kare. bsc ag. agriculture recruitment 2021 B.Sc. (Hons.) Ag. 6-year (2+4) Matric with 60% marks (relaxable upto 57% for Scheduled Caste and Person with Disability (PwD) candidates) from a recognized Board. Agriculture Aptitude Test (#AAT) for B.Sc.(Hons.) 6 year Programme. अगर आप दसवीं पास हैं और बीएससी एग्रीकल्चर करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह वीडियो आपके के लिए बेहद जरूरी है। बीएससी एग्रीकल्चर के चार वर्षीय कोर्स में एडमिशन लेने के लिए साइंस सब्जेक्ट्स से बारहवीं पास करना जरूरी होता है। लेकिन आज हम दसवीं के बाद बीएससी एग्रीकल्चर कैसे कर सकते हैं, इसके बारे में जानेंगे। देश में सिर्फ एक यूनिवर्सिटी ही दसवीं के बाद बीएससी एग्रीकल्चर में एडमिशन देती है। आज हम बीएससी एग्रीकल्चर में एडमिशन की पूरी प्रक्रिया के बारे में बात करेंगे। दोस्तो चौधरी चरण सिंह हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ही देश की एकमात्र यूनिवर्सिटी है जो दसवीं के बाद बीएससी एग्रीकल्चर करने की सुविधा उपलब्ध कराती है। हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की स्थापना दो फरवरी, 1970 को हुई थी जबकि 31 अक्तूबर 1991 को इसका नाम चौधरी चरण सिंह हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी रखा गया था। छह साल के इस बीएससी एग्रीकल्चर कोर्स में एडमिशन के लिए विद्यार्थी की आयु 14 साल से अधिक होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 60 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं पास की होनी चाहिए। अनुसूचित जाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को एडमिशन के लिए अधिकतम 57 प्रतिशत अंकों की ही आवश्यकता होती है। छह वर्षीय बीएससी एग्रीकल्चर कोर्स में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को एग्रीकल्चर एप्टीट्यूड टेस्ट देना होता है। यह टेस्ट हिंदी और अंग्रेजी में आयोजित होता है। दो घंटे के इस टेस्ट में एक-एक अंक के सौ सवाल आते हैं। इसमें 60 सवाल जनरल एप्टीट्यूड इन एग्रीकल्चर और 40 सवाल जनरल साइंस के आते हैं। टेस्ट में गलत उत्तर देने पर कोई अंक नहीं काटा जाता है। अब एग्रीकल्चर एप्टीट्यूड टेस्ट के सिलेबस के बारे में जानते हैं। जनरल एप्टीट्यूड इन एग्रीकल्चर के तहत उम्मीदवारों से भूमि मापने की ईकाइयां, रबी और खरीफ की फसलें, फल व सब्जियों की खेती, फसलों के वर्गीकरण, खाद व उर्वरक, खेतों में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण, कृषि मशीनरी, खरपतवार, सिंचाई, बीज, ग्रामीण संस्थान व उनके कार्यक्रम, पशुओं का प्रबंधन और सामान्य कृषि व उससे संबंधित गतिविधियों के बारे सवाल पूछे जाते हैं। इसी तरह जनरल साइंस के तहत कैमिकल रिएक्शन व इक्वेशन, एसिड, साल्ट, मेटल व नॉन मेटल, कार्बन व इसके अव्यव, लाइफ प्रोसेस, नियंत्रण व समन्वय, लाइट, मानव आंख, कलर वर्ल्ड, इलेक्ट्रिसिटी, मैगनेटिक इफेक्ट व इलेक्ट्रिक करंट, ऊर्जा के स्रोत, पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन आदि से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं। बीएससी एग्रीकल्चर कोर्स में एडमिशन के लिए पिछले सालों की कटआफ की बात करें तो यह जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 85 अंक से अधिक रही। ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 78 से 80 अंक के बीच कटआफ रही। इसी तरह एससी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 70 से 75 अंक, एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 67 से 70 अंक और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कटआफ 80 अंक से अधिक रही है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के बीएससी एग्रीकल्चर के इस कोर्स में सिर्फ हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए ही एडिमशन मिलता है।