У нас вы можете посмотреть бесплатно क्रिकेट से कूटनीति तक 'ऑपरेशन सिंदूर' | Ind VS Pak Asia Cup Final | Decode With Sudhir Chaudhary или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
कल रात में भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप फाइनल मैच के बाद अबतक एक ही चीज की चर्चा है, और वो ये है कि Asian Cricket Council के President मोहसिन नकवी अपने साथ भारत की ट्रॉफी और Medals लेकर चले गए। मोहसिन नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं। अब बड़ी खबर ये है कि भारत को ये ट्रॉफी मिलेगी या फिर नहीं मिलेगी? सोशल मीडिया पर लगातार ये चर्चा हो रही है कि पाकिस्तान ने भारत का कप चुरा लिया है। हालांकि साथ ले जाने का मतलब ये नहीं है कि भारत की ये ट्रॉफी अब मोहसिन नकवी के पास रहेगी। BCCI ने कहा है कि मोहसिन नकवी जल्द से जल्द ये ट्रॉफी और Medals भारत को वापस करें, नहीं तो उनके खिलाफ ICC में भारत बहुत ही गंभीर और बेहद कड़ा विरोध दर्ज कराएगा। सबसे पहले आपको बताते हैं कि इस मामले में ICC के नियम क्या कहते हैं? नियमों के मुताबिक जो टीम फाइनल का मुकाबला जीतती है, वही ट्रॉफी की असली हकदार होती है। हालांकि किसी मजबूरी या दूसरी वजहों से अगर विजेता टीम ट्रॉफी लेने नहीं आती है, तो भी इस ट्रॉफी को हारनेवाली टीम या किसी दूसरी टीम को सौंपा नहीं जा सकता है। टूर्नामेंट के आयोजक की जिम्मेदारी होती है कि वो ट्रॉफी को अपने पास सुरक्षित रखें। और बाद में उस ट्रॉफी को उसके असली हकदार को सौंप दें। एशिया कप का आयोजन Asian Cricket Council ने किया है। और सबसे बड़ी बात ये है कि ICC में ट्रॉफी ना लेने वाली टीम के खिलाफ एक्शन लेने का कोई नियम नहीं है। यानी भारतीय टीम के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। अगला सवाल है कि क्या मोहसिन नकवी के लिए ही भारत को ट्रॉफी देना जरूरी था? तो इसका जवाब है नहीं। वर्ष 2022 में श्रीलंका की टीम ने एशिया कप जीता था। उस समय Asian Cricket Council के President ने विजेता टीम को ट्रॉफी नहीं दी थी। बल्कि तब शम्मी सिल्वा(Shammi Silva) ने श्रीलंका को ये ट्रॉफी दी थी और वो उस समय Sri Lanka Cricket के President थे। यानी पहले से एक मिसाल मौजूद थी। और मोहसिन नकवी भी चाहते तो ऐसा कर सकते थे। पर ऐसा लग रहा है मानो वो जानबूझकर इस मामले पर विवाद बढ़ाना चाहते थे। भारत की जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा- खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर..नतीजा वही, भारत जीत गया। इसका संदेश स्पष्ट है कि खेल हो या फिर कूटनीति.. हर जगह भारत का ऑपरेशन सिंदूर जारी रहेगा और भारत हर मंच पर विजेता बनेगा। भारतीय टीम भी खेल के मैदान में भारत के सैनिकों की तरह काम कर रही थी और हमारे सैनिकों की तरह खिलाड़ियों ने भी पाकिस्तान की हार तय कर दी थी। इसके दो मतलब हैं- पहला..भारत सरकार को हमारी क्रिकेट टीम पर पूरा भरोसा है। और उन्हें यंग खिलाड़ियों पर विश्वास था कि वो पाकिस्तान को हरा कर भारत की जीत तय कर देंगे। और दूसरा..इस टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज नहीं थे, इसके बावजूद इस टीम ने टूर्नामेंट के लगातार 7 मैच में जीत दर्ज की। यानी भारत की "Bench strength" बहुत सॉलिड है। एक खिलाड़ी के जाते ही दूसरा खिलाड़ी उनकी जगह ले लेता है। जिन खिलाड़ियों ने भारत की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया, वो Gen-Z यानी भारत के युवा खिलाड़ी हैं। फाइनल मैच में 22 साल के तिलक वर्मा और उससे पहले के Mathches में 25 वर्ष के अभिषेक शर्मा और 26 साल के शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह ने दबाव में भी शानदार प्रदर्शन किया। पिछले कुछ समय से बहुत सारे लोग पाकिस्तान के साथ भारत के मैच को लेकर सवाल उठा रहे थे, लेकिन टीम इंडिया ने अपनी इस ऐतिहासिक जीत से उन सभी सवालों का जवाब दे दिया है। टीम इंडिया ने ना तो पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया और ना ही किसी पाकिस्तानी अधिकारी के साथ मंच शेयर किया। क्रिकेट जैसे खेल सिर्फ़ मनोरंजन ही नहीं, देश का सम्मान और इमेज बनाने का ज़रिया हैं। और पाकिस्तान के खिलाफ भारत इसी सॉफ्ट पावर का इस्तेमाल कर रहा है। क्रिकेट में हमारी ताक़त और लोकप्रियता इतनी है कि एशिया ही नहीं, पूरी दुनिया में भारत का वर्चस्व है। पाकिस्तान ने खेलों को राजनीतिक संदेश का मंच बनाने की कोशिश की, और अब भारत उसी भाषा में जवाब दे रहा है। इसी तरह बॉलीवुड भी पूरी दुनिया में भारत की सबसे बड़ी सांस्कृतिक शक्ति है, हमारी Soft Power है। और हमें इन दोनों का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ करना चाहिए। #DDNews #DecodeWithSudhirChaudhary #OperationSindoor #IndiaVsPakistan #AsiaCupFinal #TeamIndiaVictory #CricketAndDiplomacy #BCCI #IndianCricket #SoftPowerIndia #ModiLeadership #SuryakumarYadav #GenZIndia #IndianSports #PakIndiaCricket #ICC #SportsDiplomacy #IndiaRising #CricketHighlights DD News 24x7 | Breaking News & Latest Updates | Live Updates | News in Hindi DD News is India’s 24x7 news channel from the stable of the country’s Public Service Broadcaster, Prasar Bharati. It has the distinction of being India’s only terrestrial cum satellite News Channel. Launched in 2003, DD News has made a name to deliver balanced, fair, and accurate news. Subscribe: For more news go to: / ddnews Follow DD News on social media: ►Facebook: / ddnews ►English Twitter: / ddnewslive ►Hindi Twitter: / ddnewshindi ►Instagram: / ddnews_official ►Website: https://ddnews.gov.in #hindinews | #live Updates | #breakingnews | #latestnews