У нас вы можете посмотреть бесплатно Arms market decorated again in Munger: मुंगेर में हथियारों के बाज़ार सज गए फिर से или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
www.khulasamedia.com मुंगेर से अतहर खान की रिपोर्ट मुंगेर में अवैध हथियारों का बाज़ार फिर से सज गया है . देसी कट्टा से लेकर अवैध ऑटोमेटिक देसी पिस्टल के तस्कर फिर से मुंगेर के दियारा इलाको में घूमने लगे हैं .पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद से जो अवैध हथियारों के तस्कर पुलिस के भय से गायब हो गए थे वे एक बार फिर सामने आ गए हैं और हथियारों को बेच रहे हैं . लिहाजा इसबार जैसे ही पुलिस के हत्थे कैमूर से आये एक खरीदार चढ़ा की पुलिस सतर्क हो गयी है . अब पुलिस को लग रहा है की बिहार के पंचायत चुनाव के दौरान हथियारों के सौदागर फिर से सक्रिय हो जायेंगे और मुंगेर मेड हथियार से बिहार को रक्त रंजित करेंगे . दरअसल , पुलिस के हत्थे चढ़े इन अवैध हथियारों के तस्कर और मिनी गन फैक्ट्री चलाने वाला एक कुख्यात के पास से बरामद देसी पिस्टल और हथियार बनाने के औजार ने पुलिस को चिंता में डाल दिया है . मुंगेर पुलिस ने इन हथियारों के तस्कर और निर्माता से 4 पिस्टल , 8 मैगजीन और एक लाख 80 हजार रु के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है . जिनमे एक कैमूर से हथियार खरीदने आया खरीददार है तो बांकी मुंगेर का तस्कर है जो हथियार बना कर बेचता है .गिरफ्तार तस्कर के निशानदेही पर भी मुफसिल थाना क्षेत्र में दो तस्करों के घर मे संचालित दो मिनी गन फैक्ट्री का भी भंडाफोड़ किया गया है तो हथियार बनाने के कई उपकरण भी बरामद किये गए हैं . मुंगेर के एसपी जग्गुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के निर्देश पर पुलिस ने हथियार बनाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है .मुंगेर के जमालपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र निवासी गुंजन उपाध्याय और मुंगेर मुफसिल थाना निवासी हथियार तस्कर मो खुर्शीद आलम को चार पिस्टल 8 मैगजीन और एक लाख अस्सी हजार रु के साथ गिरफ्तार किया .एसपी जग्गुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बताया कि गिरफ्तार हथियार तस्कर के निशानदेही पर मुफसिल थाना क्षेत्र के बाकरपुर में स्पेशल टीम के द्वारा छापेमारी की गयी जहाँ दो मिनी गन फैक्ट्री का उद्द्भेदन किया गया .पुलिस ने यहाँ से दो हथियार निर्माता मो रजी अहमद और मो चांद को एक देशी कट्टा 3 कारतूस और ढेरों हथियार बना के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया. एसपी ने बताया कि आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए मुंगेर पुलिस विशेष चौकसी बरत रही है ताकी पंचायत चुनाव के दौरान हथियारों की तस्करी पर अंकुश लगाया जा सके . साथ ही हथियार निर्माण के लिए कुख्यात क्षेत्र हसनगंज में एक पुलिस पिकेट बनाया जा रहा है ताकि हथियार के निर्माण और तस्करी पर नकेल कसा जा सके. बहरहाल , मुंगेर पिछले कुछ दिनों से हथियार को लेकर खामोश था पर जैसे ही पंचायत चुनाव का एलान हुआ है हथियार तस्कर सुगबुगाने लगे हैं . SUBSCRIBE TO ”khulasamedia”’channel today.ring the bell icon and stay update with Bihar Jharkhand & Nepal news. Cont- khulasha4media@gmail.com Follow us on Social Network : / खुलासा https://www.khulasamedia.com / khulasamedia / khulasamedia ~-~~-~~~-~~-~ Please watch: "#KhulasaMedia : Mohana यानी मोहन ठाकुर को कब पुलिस करेगी गिरफ्तार" • #KhulasaMedia : Mohana thakur को कब polic... ~-~~-~~~-~~-~