У нас вы можете посмотреть бесплатно MAGADH TODAY : @गया के NUMCH में Basic Pillar of Unani Pathy और History of Tibb पर हुआ सेमिनार। или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
GAYA : गया-पटना रोड पर रसलपुर के पास डुमरी में मुक़ीम निज़ामिया युनानी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एक सेमिनार मुनअक़िद किया गया। जिसमें बीयूएमएस सेकंड ईयर के तलबा व तलबात ने हिस्सा लिया। कॉन्फ़्रेंस में मोहम्मद जहांगीर ने बेसिक पिलर ऑफ़ यूनानी पैथी और सायमा यज़दानी व आसिया नसीम ने हिस्ट्री ऑफ़ यूनानी ट्रीटमेंट के तहत हकीम अजमल ख़ान मरहूम पर तैयार रिव्यु पेपर पेश किया और फिर उसे कॉलेज के सेक्रेटरी अबु अरीबा उर्फ़ शोएब आलम को सौंपा। प्रोग्राम को सेक्रेटरी अबु अरीबा उर्फ़ शोएब आलम, प्रिंसिपल डॉक्टर शमशाद आलम, कुल्लियात की एचओडी डॉक्टर नुसरत सीमा ने ख़िताब करते हुए तलबा व तलबात की लगन, मेहनत और जुनून की तारीफ़ करते हुए उनकी हौसला अफ़ज़ाई की। इस मौक़े पर सेक्रेटरी ने बताया कि नीट के इम्तेहान में जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट्स महज़ 140 और ओबीसी स्टूडेंट्स महज़ 120 नंबर लाकर भी निज़ामिया यूनानी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं। आने वाले दिनों में कॉलेज व हॉस्पिटल के इंफ़्रास्ट्रक्चर और सहूलियतों में काफ़ी इज़ाफ़ा किया जाएगा। इससे लोगों को बहुत ज़्यादा फ़ायदा होगा। प्रोग्राम के दौरान प्रोफ़ेसर हसीब-उर-रहमान, प्रोफ़ेसर मसरूर आलम, प्रोफ़ेसर डॉक्टर इमरान अहमद, डॉक्टर सलमान शारिक़, डॉक्टर शहाब आलम, डॉक्टर मुबारक हुसैन, डॉक्टर हुमायूं नसीम समेत कॉलेज स्टाफ़ और सभी तलबा व तलबात मौजूद रहे।