У нас вы можете посмотреть бесплатно Daily Bread | ईश्वरीय भेदों का प्रकाश |Mar(मार्च)18| परमेश्वर के दास भाई बख्तसिंग के दैनिक सन्देश! или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
Daily Bread | ईश्वरीय भेदों का प्रकाश |Mar(मार्च)18| परमेश्वर के दास भाई बख्तसिंग के दैनिक सन्देश! ********************************************************************* ईश्वरीय भेदों का प्रकाश परमेश्वर के दास भाई बख्तसिंग के द्वारा लिखित और प्रकाशित की गई पुस्तक में से मार्च 18 / Mar 18 “सब कुछ तुम्हारा है,... तुम मसीह के हो, और मसीह परमेश्वर का है।” (1 कुरिन्थियों 3:21,23) जब हम मसीह यीशु को अपने उद्धारकर्ता के रूप में अपनाते हैं, तब हम सात प्रकार की हिस्सेदारी में जोडे़ जाते हैं। पहली बात, प्रभु यीशु मसीह को हमारे उद्धारकर्ता के रूप में स्वीकार करने के द्वारा हम पवित्र आत्मा के भागी हो जाते हैं (इब्रानियों 6:4)। दूसरी बात, हम परमेश्वर की पवित्रता के भागी हो जाते हैं (इब्रानियों 12:10)। बाइबल का ज्ञान रखने के द्वारा या प्रार्थना या उपवास द्वारा नहीं, परन्तु प्रभु यीशु मसीह खुद हमें पवित्र करता है। तीसरी बात, हमें स्वर्गीय बुलाहट में भागी बनाया गया है (इब्रानियों 3:1)। इस जगत में भले ही हम अलग अलग व्यवसाय या काम करके जीवन निर्वाह कर रहे हैं; परन्तु आत्मिक रीति से हम सभों को एक ही स्वर्गीय बुलाहट दी गई है। यह बुलाहट यह है कि स्वर्गीय शक्तियों के आगे परमेश्वर की महिमा, उसका पराक्रम और उसकी सुन्दरता को प्रगट करें। जो नया जन्म पाये हुये हैं, उनके मुख पर विशेष स्वर्गीय सुन्दरता झलकती है। यह सुन्दरता सांसारिक विषयों से नहीं आती। चौथी बात, हम स्वर्गीय मीरास में सहभागी है (कुलुस्सियों 1:12)। इसके द्वारा नाशमान चीजों के लिये प्रेम दूर हो जाता है। नया जन्म पाने के पूर्व आप धन कमाने में और संचय करने में मगन थे, और आपका पूरा समय उसी में बीतता था। परन्तु यह धन नाशमान है; मृत्यु पाने के बाद आप इसे अपने साथ नहीं ले जा सकेंगे। ग्रीस देश के प्रख्यात राजा सिंकदर के विषय एक बात कही जाती है। ईसा उपरान्त सन् 325 में वह भारत देश में आया था। वह तीस वर्ष की उम्र का हो सके इससे पहले ही उसकी मृत्यु हो गई। उसकी मृत्यु के पहले उसकी माँ उसके पास आई और कहा, ‘मेरे पुत्र, तेरी कोई इच्छा है?’ उसने कहा, ‘जब मेरी मृत्यु हो, तब कृपा करके मेरे हाथ शव-पेटी के बाहर रखे जाएं?’ सामान्य रीति से जब मृत शरीर को पेटी में रखते हैं तब पूरे शरीर को उसमें रखा जाता है। परन्तु उसने कहा, ‘मेरी इच्छा है कि मेरे दोनों हाथ शव-पेटी के बाहर रखे जाएं। मेरे शव को ले जाने वाला जलूस जब बाहर जाये तब एक व्यक्ति आगे चलते चलते पुकारे कि ‘महान सिकंदर राजा जा रहा है। उसके खाली हाथ देखो। वह खाली हाथ इस संसार में आया और खाली हाथ ही इस संसार से वापस जा रहा है।’ उसके पास अपार धन था परन्तु उस धन को वह यहीं छोड़ गया। मनुष्य जब मृत्यु पाता है तब सभी सांसारिक सम्पत्ति यहीं छोड़ जाता है। परन्तु हमको एक आत्मिक मीरास(सम्पत्ति) दी गई है। पाँचवी बात, हम स्वर्गीय महिमा के सहभागी है (1 पतरस 5:1)। कैसा अधिकार ! प्रभु यीशु मसीह जब वापस आयेगा तब, यदि हम विश्वासयोग्य होकर जीते रहेंगे तो हमको उसकी महिमा के समभागी बनाया जायेगा। छठ्वी बात, हम खुद प्रभु के समभागी हुये हैं (इब्रानियों 3:14)। उसका जो कुछ है उसके समभागी हैं (1 कुरिन्थियों 3:22,23)। सातवीं बात, हम ईश्वरीय स्वभाव के समभागी बने हैं (2 पतरस 1:4)। #dailybreadhindi #biblesandesh #hindibiblemessage #shortbiblemessage #hindibiblestudy #yeshudarshan #hebronheadquater #hebronassembly #brobakhtsingh