У нас вы можете посмотреть бесплатно पुलिस व नॉरकोटिक्स टीम द्वारा अवैध गाँजे की खेती करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार! или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
आज दिनांक 12.11.2024 को थाना बीटा-2 पुलिस, थाना इकोटेक-1 पुलिस व नॉरकोटिक्स टीम द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व मैनुअल इंटेलिजेंस की सहायता से अवैध गाँजे की खेती करने वाला अभियुक्त राहुल चौधरी पुत्र स्वर्गीय समर सिंह चौधरी को पी-3 गोलचक्कर के पास थाना क्षेत्र बीटा-2 से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से ओजी व अभियुक्त की निशादेही पर पार्श्वनाथ पनोरमा निकट पी-3 गोल चक्कर स्थित उसके फ्लैट नम्बर 1001 टावर नम्बर-5 से अवैध गांजे के गमलों में लगे कैनाबिस के पौधे, 2.070 ग्राम अवैध गाँजा, 163.4 ग्राम ओजी व विभिन्न रसायन व खेती करने में प्रयुक्त खाद बीज व उपकरण बरामद हुये अभियुक्त अंग्रेजी विषय से परास्नातक है जो इंटरनेट का अच्छा जानकार है। अभियुक्त द्वारा इंटरनेट एवं सोशल मीडिया के माध्यम से कैनाबिस के पौधों की खेती करनी सीखी गयी। विदेशी वेबसाइट सीड्समैन के माध्यम से ऑनलाइन आर्डर कर कैनाबिस के बीज को आयात किया गया और पे-पल एप्प के माध्यम से पैसों का लेन-देन हुआ। जिसके पश्चात अभियुक्त द्वारा अपने फ्लैट में एयर कंडीश्नर की मदद से एक निश्चित तापमान पर फुल स्पैक्ट्रम प्लांट ग्रोइंग लाइट की सहायता से कैनाबिस के बीजों को गमलों में प्रत्यारोपित कर कैनाबिस की फसल तैयार की गयी। बीज/खाद/रसायन/कीटनाशक/बिजली आदि की कुल लागत लगाकर एक पौधे पर करीब 05 से 07 हजार रूपये का खर्च आता है। जिससे करीब 30 से 40 ग्राम ओजी प्राप्त हो जाता है। जिसकी बाजारू कीमत 60 से 80 हजार रूपये के लगभग होती है। अभियुक्त डार्क वेब के माध्यम से अपने ग्राहकों तक इसकी सप्लाई करता था। इस प्रकार अभियुक्त अपने फ्लैट में कैनाबिस की खेती कर मुनाफा कमाकर अवैध धन अर्जित कर रहा था।