У нас вы можете посмотреть бесплатно पैसिफिक के खजाने: हवाई से कुक आइलैंड्स तक [Treasure Islands in the Pacific] | DW Documentary हिन्दी или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
हम एक सुदूर और आकर्षक दुनिया के रोमांचक सफ़र पर निकले हैं. बहुत दूर तक फैले प्रशांत महासागर में, जहां लोग छिपे हुए ख़ज़ाने ढूंढते हैं. जलवायु परिवर्तन के नतीजे पता लगाते हैं और व्हेल के साथ गोते लगाते हैं. दो भागों वाली डॉक्यूमेंट्री के इस पहले भाग में कैमरा टीम एक इंजन वाले जहाज़ से प्रशांत के ‘खज़ाने वाले द्वीपों’ की उड़ान भरती है. वे ऐसे इलाक़े का चक्कर लगाते हैं, जो चीन और अमेरिका के संयुक्त क्षेत्रफल के बराबर है. लेकिन यहां की आबादी बर्लिन से भी आधी है. प्रशांत महासागर पूरी धरती के क्षेत्रफल से बड़ा है. सारे महाद्वीप इसमें समा सकते हैं और फिर भी वे पानी से घिरे रहेंगे. आज यह दुनिया की बड़ी शक्तियों के लिए अहम रणनीतिक क्षेत्र बनता जा रहा है. हर कोई अपने आर्थिक और राजनीतिक हित सुरक्षित करना चाहता है. हवाई में टीम जर्मन एयर फ़ोर्स के यूरोफ़ाइटर पायलटों और जर्मन नौसेना के गोताखोरों के साथ जाती है, जो प्रशांत में जर्मन हितों की रक्षा के लिए अभ्यास कर रहे हैं. लंबे समय से जर्मन वायुसेना में अधिकारी और हाल ही में नीदरलैंड्स के ब्रुन्सुम में नाटो अलायड जॉइंट फ़ोर्स के कमांडर नियुक्त हुए इंगो गेरहार्त्स कहते हैं कि आर्थिक दृष्टि से यह ‘पूरी तरह स्पष्ट है कि प्रशांत जर्मनी के लिए अहम और बुनियादी महत्व रखता है’. जर्मन डॉक्टोरल छात्रा लूसी क्नोर रिसर्च कर रही हैं कि ग्रीनहाउस गैसों का बढ़ता अवशोषण हवाई के आसपास महासागरीय जीवन की परिस्थितियों पर क्या असर डाल रहा है. कुक आइलैंड्स पर टीम को पता चलता है कि जलवायु परिवर्तन व्हेल के जीवन को कैसे प्रभावित कर रहा है. व्हेल शोधकर्ता नैन हाउज़र और उनकी टीम को उम्मीद है कि उनका काम व्हेल प्रवासन पर नई रोशनी डालेगा, जिससे उन्हें बचाया जा सकेगा. उनका कहना है कि उनका शोध ‘व्हेल को आवाज़ देने के लिए भी है, ताकि लोग उनसे प्यार करें और उनका सम्मान करें’. कई द्वीप अनिश्चित भविष्य का सामना कर रहे हैं. लेकिन कुक आइलैंड्स में लोग समुद्रतल में मौजूद खनिजों के चलते नए स्वर्ण युग की उम्मीद में हैं, जो अक्षय ऊर्जा की बढ़ती मांग के साथ और क़ीमती हो सकते हैं. कुक आइलैंड्स सरकार के प्रमुख मार्क ब्राउन कहते हैं कि गहरे समुद्री खनन से उनका द्वीप राष्ट्र आर्थिक रूप से और भी ज़्यादा आत्मनिर्भर बन सकता है. #dwdocumentaryहिन्दी #dwहिन्दी #dwdocs #pacific #hawaii #cookislands #whale ---------------------------------------------------------------------------------------- अगर आपको वीडियो पसंद आया और आगे भी ऐसी दिलचस्प वीडियो देखना चाहते हैं तो हमें सब्सक्राइब करना मत भूलिए. विज्ञान, तकनीक, सेहत और पर्यावरण से जुड़े वीडियो देखने के लिए हमारे चैनल DW हिन्दी को फॉलो करे: @dwhindi और डॉयचे वेले की सोशल मीडिया नेटिकेट नीतियों को यहां पढ़ें: https://p.dw.com/p/MF1G