У нас вы можете посмотреть бесплатно #दुमका или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के मंडलडीह गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और हत्या के बाद शव को सेप्टिक टैंक में फेंक दिया। हत्या की यह वारदात 24 जून की रात को ही घटित हुई लेकिन मामले का खुलासा एक महीने बाद यानि शुक्रवार के दिन हुआ। दरअसल मंडलडीह निवासी सोनू पोद्दार गुजरात में रहकर मजदूरी करता था। 24 जून को वह घर आया था लेकिन उसके बाद ग्रामीणों को वह कभी नजर नहीं आया। महीनों बाद घर आने के बावजूद ग्रामीण जब सोनू को नहीं देखे तो ग्रामीणों को शक हुई और कल शाम ग्रामीणों ने बैठक बुलाई और सामूहिक रूप से सोनू के गायब होने की सूचना थाना को देने का निर्णय लिया। मंडलडीह के ग्रामीणों ने आज लिखित आवेदन थाना को दिया जिसके आधार पर थाना द्वारा अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस को ग्रामीणों से यह भी सूचना मिली थी कि सोनू की पत्नी गौरी देवी का अवैध संबंध मरकुंडा गांव निवासी रविकांत मिस्त्री के साथ है। पुलिस ने आज गौरी तथा उसके प्रेमी रविकांत मिस्त्री को थाना बुलाया। कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसके बाद पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद शव को सेप्टिक टैंक से बाहर निकाला। सूत्रों की माने तो गुजरात से घर आने के बाद गौरी देवी ने अपने पति सोनू को बताया कि कोरोना का इंजेक्शन लेना जरूरी है क्योंकि आप बाहर से आए हैं। उसके बाद गौरी ने 24 जून की शाम अपने प्रेमी रविकांत मिस्त्री को बुलाया जो ग्रामीण चिकित्सक भी है। कोरोना के इंजेक्शन के बदले सोनू को बेहोशी का इंजेक्शन दिया गया और जब वह बेहोश हो गया तो टांगी से उसके सर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गई और शव को बोरी में बंद कर सेप्टिक टैंक में डाल दिया गया। बहरहाल, पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। #Dumka #NewsDumka @NewsJharkhand