У нас вы можете посмотреть бесплатно अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
बंगरा(झांसी)एक युवक ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि बंगरा निवासी नीरज पुत्र मूलचंद कुशवाहा उम्र 25वर्ष ने अपने घर के कमरे में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसके चाचा के लड़के ने देखा तो आनन फानन में साड़ी काटकर नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा लाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्य घोषित कर दिया।लोगों के अनुसार नीरज की शादी लगभग दो साल पहले निमोनी गांव में हुई थी। उसका 10 माह का एक बेटा भी है। अज्ञात कारणों के चलते युवक ने अपने आप को कमरे में बंद करके साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।अपने 10 माह के बेटे को छोड़कर युवक ने मौत को गले लगा लिया। हालाँकि युवक की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सका। मौके पर पहुंचे उल्दन थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुरील, चौकी प्रभारी बंगरा रणविजय बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह, कांस्टेबिल रोहित पाठक, धनीराम ने शव को सील करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया एवं मामले की जांच प्रारंभ कर दी है । बंगरा से चंदन सिंह की रिपोर्ट