У нас вы можете посмотреть бесплатно Sinhasth kumbh mela 2016 Ujjain pratham shahi snan सिंहस्थ कुंभ मेला 2016 उज्जैन प्रथम शाही स्नान или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
उज्जैन। मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ की तैयारियां जोरों पर है। इसके तहत विभिन्न अखाड़ों की धर्म-ध्वजा का पूजन कर धर्म-ध्वजारोहण किया गया। छावनी के भूखी माता क्षेत्र में पंचदशनाम जूना अखाड़ा में पं. शैलेंद्र बदेका, लक्ष्मीदत्त शास्त्री, आशुतोष शास्त्री, गगन बदेका, तन्मय बदेका, संजय बदेका ने विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धर्म-ध्वजा पूजन कराया। इसके बाद अखाड़े की 52 हाथ लंबी धर्म-ध्वजा फहराई गई। धर्म-ध्वजा फहराते वक्त साधु-संत जय महाकाल, हर-हर महादेव का जयघोष कर रहे थे। इसी तरह पंचायती आह्वान अखाड़ा एवं पंचायती अग्नि अखाड़ा के सदावल क्षेत्र स्थित छावनी में भी धर्म-ध्वजा पूजन कर धर्म-ध्वजारोहण किया गया। अग्नि अखाड़े में महंत लालबाबा, अग्नि अखाड़े के महामंत्री गोविंदानंद, अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि, आह्वान अखाड़े के महामंत्री सत्यगिरि सहित अन्य अखाड़ों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में साधु-संत उपस्थित थे।