У нас вы можете посмотреть бесплатно बिहार में 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 नवंबर को नतीजे | Bihar Election | Decode with Sudhir Chaudhary или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
आज सबसे पहले बिहार विधानसभा चुनाव के BLOCKBUSTER को आपके लिए DECODE करेंगे, क्योंकि बिहार चुनाव के तारीखों की घोषणा हो गई है। बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 2 चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को 121 सीटों पर होगा, जबकि दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को 122 सीटों पर होगा। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी। इससे पहले 2020 में विधानसभा का चुनाव 3 चरणों में हुआ था। इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में 7 करोड़ 43 लाख मतदाता वोट डालेंगे। इनमें से 14 लाख मतदाता ऐसे हैं जो पहली बार वोटिंग करेंगे। दिलचस्प बात ये है कि 14 हजार मतदाता ऐसे भी हैं जिनकी उम्र 100 साल या उससे ज्यादा है। करीब 8 लाख 50 हजार कर्मचारी चुनाव ड्यूटी पर होंगे। पोलिंग बूथ पर भीड़ कम करने के लिए इस बार 90 हजार 712 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, और हर बूथ पर औसतन 818 वोटर ही होंगे। इस बार चुनाव आयोग ने अपने अलग-अलग 40 Apps को मिलाकर एक नया ऐप — ECINet लॉन्च किया है, जिस पर चुनाव के बारे में सभी जानकारी एक ही जगह उपलब्ध होगी। मतदाताओं की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी किया गया है। इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में पहली बार 17 नए बदलावों को लागू किया जा रहा है, जिसमें से कुछ बड़े बदलावों के बारे में आपको बताते हैं। अब मतदाता पोलिंग बूथ तक अपना मोबाइल फोन ले जा सकेंगे। मोबाइल जमा करने की सुविधा सभी पोलिंग बूथ पर होगी। EVM में हर उम्मीदवार की रंगीन फोटो होगी और नाम बड़े अक्षर में होंगे। सभी बूथ पर वोटिंग को कैमरे में रिकॉर्ड किया जाएगा। किसी भी बूथ में 1200 से ज्यादा मतदाता नहीं होंगे। अब पोस्टल बैलेट की गिनती EVM के आखिरी दो राउंड से पहले होगी, पहले शुरुआत में ही पोस्टल बैलेट की गिनती होती थी। चुनाव खत्म होने के कुछ दिनों में ही Election Index जारी कर दिया जाएगा, इसमें कितने लोगों ने वोट किया, कितनी महिलाओं ने वोट किया, कितना पर्सेंट मतदान रहा जैसी सभी जानकारी होगी। अब हर प्रत्याशी अपने एजेंट को बूथ से 100 मीटर की दूरी तक तैनात कर सकता है। ये सभी नियम धीरे-धीरे देशभर के चुनावों में लागू किया जाएगा। इन बदलाव से देशभर के चुनावों में 3 सबसे बड़ा असर दिखेगा। पहला, फर्जी मतदाताओं की संख्या खत्म या बेहद कम हो जाएगी। दूसरा, चुनावों में पारदर्शिता और निष्पक्षता बढ़ेगी। - तीसरा, मतदाताओं के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी और इससे वोटिंग पर्सेंट बढ़ सकता है। 22 साल बाद पहली बार बिहार में चुनाव SIR यानी Special Intensive Revision के बाद हो रहा है। SIR के जरिए 47 लाख मतदाताओं को वोटर लिस्ट से हटाया गया। अब आपको बताते हैं कि पिछले चुनाव में किस पार्टी ने कितनी सीटें जीती थी। बिहार विधानसभा में कुल 243 सीट है और बहुमत के लिए 122 सीटें चाहिए। 2020 के चुनाव में NDA को 125 सीटें और महागठबंधन को 110 सीटें मिली थीं। जबकि दोनों गठबंधन का वोट पर्सेंट करीब 38 पर्सेंट था। (37.9%) 2020 के चुनाव में NDA में बीजेपी और जेडीयू साथ थे। जबकि महागठबंधन में आरजेडी और कांग्रेस शामिल थे। 2020 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी 75 सीटें जीती थीं और 23.5 पर्सेंट वोट मिले थे। बीजेपी 74 सीटें जीती थीं और 19.8 पर्सेंट वोट मिले थे, जबकि JDU को 43 सीटें और 15.7 पर्सेंट वोट मिले थे। कांग्रेस ने 19 सीटों पर जीत हासिल की थी और 9.6 पर्सेंट वोट मिले थे। इस बार बिहार चुनाव के चार सबसे बड़े मुद्दे हैं। पहला – SIR (Special Intensive Revision)चुनाव आयोग ने पारदर्शिता बढ़ाने और फर्जी वोटर्स को हटाने के लिए SIR शुरू किया था। लेकिन विपक्ष ने इसे वोट चोरी से जोड़ते हुए चुनावी मुद्दा बना दिया। दूसरा – घुसपैठिए इस बार बिहार चुनाव में बड़ा मुद्दा है बीजेपी लगातार अवैध घुसपैठियों का जिक्र करते हुए बिहार की सुरक्षा का मुद्दा उठा रही है। तीसरा – जंगलराज का डर NDA लगातार जंगलराज का जिक्र करते हुए महागठबंधन पर हमला कर रही है। चौथा –महिलाएं, NDA और महागठबंधन दोनों के लिए अहम चुनावी मुद्दा हैं। #decodewithsudhirchaudhary #decode #BiharElection2025 #BiharElections #ElectionCommission #BiharPolitics #NitishKumar #TejashwiYadav #BiharNews #BiharChunav #BiharVote #BiharVidhanSabha #BiharUpdates #PoliticalNews #ElectionDates #VotingDay #BiharElectionLive #BiharElectionUpdate #biharelectionnews DD News 24x7 | Breaking News & Latest Updates | Live Updates | News in Hindi DD News is India’s 24x7 news channel from the stable of the country’s Public Service Broadcaster, Prasar Bharati. It has the distinction of being India’s only terrestrial cum satellite News Channel. Launched in 2003, DD News has made a name to deliver balanced, fair, and accurate news. Subscribe: For more news go to: / ddnews Follow DD News on social media: ►Facebook: / ddnews ►English Twitter: / ddnewslive ►Hindi Twitter: / ddnewshindi ►Instagram: / ddnews_official ►Website: https://ddnews.gov.in #hindinews | #live Updates | #breakingnews | #latestnews