У нас вы можете посмотреть бесплатно CM Hemant बन गए नेमरा के मांझी बाबा, गांव में आदिवासियों की बैठक में हुआ निर्णय; देखिए वीडियो! или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
About Video : CM Hemant बन गए नेमरा के मांझी बाबा, गांव में आदिवासियों की बैठक में हुआ निर्णय; देखिए वीडियो! हेमंत सोरेन केवल झारखंड के मुख्यमंत्री ही नहीं हैं, अब उनके कंधों पर एक और बड़ा और गहरा सामाजिक दायित्व आ गया है. अपने पैतृक गांव नेमरा में संथाल समुदाय के द्वारा उन्हें एक ऐसी जिम्मेदारी सौंपी गई है जो राजनीति के गलियारों से कहीं ऊपर, उनकी जड़ों और संस्कृति से जुड़ी है. हेमंत सोरेन को नेमरा संथाली गांव का ग्राम प्रधान यानी 'माझी बाबा' बनाया गया है. संथाल समाज की पारंपरिक 'माझी-परगना शासन व्यवस्था' में माझी बाबा का पद महज एक प्रशासनिक ओहदा नहीं है, बल्कि यह गांव की अखंडता, परंपरा और न्याय का सर्वोच्च केंद्र बिंदु है. संथाली लोक-कथाओं और मान्यताओं के अनुसार माझी को गांव का 'मुखिया' और 'पिता' तुल्य माना जाता है, जो पूरे कुनबे को एक सूत्र में पिरोकर रखता है. इस पद की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब दिवंगत रामदास सोरेन मंत्री बने थे, तब उनके परिजनों ने उन्हें कार्यभार की व्यस्तता के कारण माझी बाबा का पद छोड़ने की सलाह दी थी. अपने दादा और पिता के बाद विरासत में मिली इस जिम्मेदारी को छोड़ने की बात सुनते ही रामदास सोरेन बिफर पड़े थे. उन्होंने दो टूक शब्दों में कह दिया था कि वह मंत्री पद और विधायकी तो त्याग सकते हैं, लेकिन अपने गांव के माझी बाबा का पद कभी नहीं छोड़ सकते. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बीते कल सोमवार 16 फरवरी को रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे थे. वहां वह लगभग साढ़े तीन घंटे तक अपने समाज के बीच एक साधारण ग्रामीण की तरह रहे. नेमरा में पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को मजबूती देने के लिए सीएम ने लोकतंत्र के एक सजग प्रहरी और समाज के अंग के रूप में अपनी भूमिका निभाई. वह गांव के सामुदायिक भवन में आयोजित 'ग्राम प्रधान कमेटी चयन सभा' में शामिल हुए, जहां पूरे गांव की संथाली सामाजिक बैठक हुई. इसी बैठक में 'माझी हड़ाम कमेटी' का गठन कर अलग-अलग लोगों को दायित्व सौंपे गए और सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को माझी बाबा चुना गया. Hemant Soren is not only the Chief Minister of Jharkhand; now he has another, greater and deeper social responsibility placed upon his shoulders. In his native village, Nemra, the Santhal community has entrusted him with a responsibility that transcends the realms of politics and is deeply rooted in their roots and culture. Hemant Soren has been appointed the village head, or "Majhi Baba," of Nemra Santhal village. In the traditional "Majhi-Pargana" governance system of Santhal society, the position of Majhi Baba is not merely an administrative post, but the supreme center of the village's integrity, tradition, and justice. According to Santhal folklore and beliefs, Majhi is considered the village's "head" and "father," a figure who holds the entire clan together. The importance of this position can be gauged from the fact that when the late Ramdas Soren became a minister, his family advised him to step down as Majhi Baba due to his demanding workload. Upon hearing about relinquishing the responsibility he inherited from his grandfather and father, Ramdas Soren was furious. He stated bluntly that he could relinquish his ministerial and legislative positions, but he could never relinquish his position as the village's Majhi Baba. Chief Minister Hemant Soren arrived in his ancestral village of Nemra in Gola block of Ramgarh district on Monday, February 16th. There, he spent approximately three and a half hours living among his community as an ordinary villager. To strengthen the traditional self-governance system in Nemra, the Chief Minister played his role as a vigilant guardian of democracy and a member of society. He attended the "Gram Pradhan Committee Selection Meeting" held in the village community hall, where the entire Santhal community met. At this meeting, the "Majhi Hadam Committee" was formed, and various responsibilities were assigned to individuals, and Hemant Soren was unanimously elected as the Majhi Baba. The Fourth Pillar About : द फोर्थ पिलर के पन्ने पर आप पहुंचे हैं, हमें खूब अच्छा लगा. ये वातानुकूलित कमरे और निगम संस्कृति (कॉर्पोरेट कल्चर) से भागे हुए लड़के- लड़कियां हैं. जिन्हें मेट्रो सिटी के धुंधलके से छिप जाने वाले गांव-गरान के मसलों ने खींच लाया है. ये बुलेट मोटर साइकिल और डबल डेकर बस पर चढ़कर बजट और चुनावी नतीजों पर शोर मचाना नहीं जानते. पर साफ़ शब्दों में बाबा की बीड़ी का दाम कितना बढ़ा और चाची को तेल अब कितने में मिलेगा या रहमान की गाड़ी का पेट्रोल कितना और क्यों बढ़ा ये साफ़ शब्दों में बताना जानते हैं. शिक्षा पर सवाल हो या दहेज की मांग हो, ये जनताना सवालों पर मुकम्मल वार करना जानते हैं. ये भागे हुए लड़के-लड़कियां हैं जो किताब के सफ़हों से पत्रकारिता का मसाल जलाना जानते हैं. हमारे अन्य ठिकाने Website : https://thefourthpillar.live/ Facebook Link : / thefourthpillartfp Instagram Link : / thefourthpillarnews Twitter Link : / fourthpillartrf #jharkhand #jharkhandnews #jharkhandnewstoday #hemantsoren #jharkhandsamachar #jharkhandnewsupdate #HemantSoren #MajhiBaba #JharkhandPolitics #SanthalCulture #Nemra #JharkhandNews #TraditionalGovernance #SanthalSociety #AdivasiCulture #SanthalTradition #MajhiPargana #TribalHeritage #JharkhandiKhurti