У нас вы можете посмотреть бесплатно गांव में अचानक बदला मौसम | खेत में सिंचाई, प्याज निकालना और रात को वॉलीबॉल | или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
आज के व्लॉग की शुरुआत हुई छत से, जहाँ मैं अपना काम निपटा कर थोड़ा टहल रहा था। करीब 3:30 बजे मैंने चाय बनाई। हमारी रसोई छत पर ही है, इसलिए चाय बनाकर नीचे कमरे में बैठकर पी। जब मैं बर्तन रखने के लिए फिर से छत पर गया तो देखा कि तीनों तरफ से घने बादल छा गए हैं। लगा कि अब जोरदार बारिश होने वाली है, इसलिए जल्दी-जल्दी बाहर वाले चूल्हे के पास रखा सामान (नमक-मसालों के डिब्बे और जलाने की लकड़ियाँ) उठाकर अंदर वाले चूल्हे के पास रख दिया। उसके बाद मैं खेत पर गया, लेकिन वहाँ पहुँचते ही अचानक बादल छंट गए और बारिश नहीं हुई। फिर मैंने जोई (गाय के लिए बोई गई घास) में पानी लगाया और सिंचाई की। खेत में जामुन के पेड़ के नीचे बहुत ज्यादा कचरा और पत्ते जमा हो गए थे, क्योंकि अभी पतझड़ का मौसम चल रहा है। इसलिए मैंने और दिलखुश ने मिलकर वह सब साफ करके बाहर डाला। इसके बाद शाम की सब्जी के लिए खेत से कांदे (प्याज) भी निकाले। पापा और दिलखुश तो बाइक से घर चले गए, लेकिन मैं पैदल चलते हुए घर आया। रात को एक दोस्त ने बुलाया तो हम स्कूल में वॉलीबॉल खेलने चले गए। खेलकर वापस आया, फिर थोड़ा डेटा एनालिसिस का काम किया। उसके बाद थकान हो गई, इसलिए व्लॉग खत्म किया और खाना खाकर सो गया। अगर आपको गांव की जिंदगी, खेती-बाड़ी और रोजमर्रा के व्लॉग पसंद आते हैं तो वीडियो को Like 👍, Share 📲 और Channel Subscribe जरूर करें। Channel: kishanbadalwavlog #village life vlog #indian village vlog #farming vlog india #gaon ki zindagi vlog #village daily routine vlog #khet me kaam vlog #pyaj farming vlog #volleyball village vlog #kishanbadalwavlog