У нас вы можете посмотреть бесплатно CHHINDWARA LIVE। CHHINDWARA NEWS | EMS TV 17-Oct-2025 или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में मरीजों और परिजनों के लिए लगी लिफ्ट दो दिन से बंद पड़ी है, जिससे गंभीर परेशानियां उत्पन्न हो रही हैं। खासकर गर्भवती महिलाओं को प्रसवोपरांत वार्ड तक जाने में मुश्किल हो रही है। लिफ्ट के खराब पार्टस की वजह से मेंटनेंस नहीं हो पा रहा है और प्रबंधन द्वारा मरम्मत में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। हालांकि,हंगामे के बाद देर शाम लिफ्ट का सुधार कार्य कर लिफ्ट चालू कर दिया गया। अस्पताल कर्मचारियों ने कई बार पत्र लिखकर पार्टस उपलब्ध कराने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। डॉक्टर और मरीज इमरजेंसी लिफ्ट पर ही निर्भर हैं। इस समस्या का कारण दो प्रबंधकों के बीच जिम्मेदारी का फंसा पेंच है। ऐसे में मरीजों और कर्मचारियों को लगातार असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सांसद बंटी विवेक साहू ने शुक्रवार को परासिया विकासखंड के जन शिक्षा केन्द्र मोरडोंगरी के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला सिंदरई रैयत का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से पढ़ाई और मध्यान्ह भोजन को लेकर चर्चा की। सांसद ने बच्चों से स्कूल में शिक्षकों की उपस्थिति और भोजन व्यवस्था की जानकारी ली, जिस पर बच्चों ने संतोषजनक जवाब दिया। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों ने सीढ़ी निर्माण जैसी समस्याएं बताई, जिस पर सांसद ने तत्काल एसडीएम को फोन लगाकर समाधान के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित “सरदार@150 यूनिटी मार्च” कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने खंड-खंड भारत को एक सूत्र में पिरोकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सपना साकार किया। श्री यादव ने बताया कि इस अभियान के तहत जिलेभर में 10 से 15 किलोमीटर की पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें युवा प्रतिनिधि सक्रिय रूप से भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार पटेल के विजन को आगे बढ़ा रहे हैं ।कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। #chhindwaralive #CHHINDWARA #MPNEWS #HINDINEWS @BJP4CHHINDWARA #congress #bjp #news #collector #Chhindwara #ExploreChhindwara #ChhindwaraDiaries #ChhindwaraVibes #ChhindwaraLife #IncredibleChhindwaraTourism & Culture #ChhindwaraTourism #HiddenChhindwara #ChhindwaraHeritage #ChhindwaraCulture #ChhindwaraNature #ChhindwaraBuzz #ChhindwaraEvents #WeLoveChhindwara #ChhindwaraUpdate EMS TV Platforms link :- Subscribe Our Channel : / emstvindia . / @emstvbhopal Visit our Website : https://emstv.in Like us on Facebook : / emstvbhopal Follow us on X : https://x.com/EmstvI Follow us on Instagram : / emstvmp