У нас вы можете посмотреть бесплатно 4 लाख पार или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
पृथ्वी फिनमार्ट के डायरेक्टर और कमोडिटी हेड मनोज कुमार जैन के मुताबिक, साल 2026 में चांदी 78-80 डॉलर और भारतीय करेंसी में 2.40 लाख रुपये किलो तक जा सकता है. लेकिन उन्होंने इसके बाद निवेशकों को आगाह भी किया है. मनोज कुमार जैन ने कहा, चांदी के इस लेवल पर आने के बाद निवेशकों को सोने में शिफ्ट करना चाहिए. क्योंकि अगले 3 सालों तक सोने में चमक देखने को मिल सकती है. उन्होंने कहा, इस साल चांदी के दामों में तेजी के पीछे कई वजहें हैं. सबसे प्रमुख बाजार में चांदी की कमी बनी हुई है. सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रिक वाहन (EV) और इलेक्ट्रॉनिक्स में चांदी की मांग बहुत ज्यादा देखी जा रही है. इसके अलावा, सोने के मुकाबले सस्ती होने के कारण भी निवेशक चांदी की ओर लौट रहे हैं. चांदी की कीमतों में तेजी के इंटरनेशनल कारण भी हैं. अमेरिका में टैरिफ को लेकर अनिश्चितता बड़ी वजह है तो साल 2025 में कई युद्ध हुए जिसमें इजरायल ईरान के साथ ही भारत - पाकिस्तान के बीच मई में हुआ युद्ध भी शामिल है. इसके चलते भी सोने-चांदी की चमक बढ़ी है. साल 2026 में भी पहले 6 महीने में चांदी की कीमतों में तेजी रहने की उम्मीद है और सोना चांदी दोनों ही नया हाई नए वर्ष में बनाएगा. #silver #silveretf #silverprice #mcx #mcxsilverlatestnews #comex #gold #goldjewellery #goldrate #goldratetoday #silverpriceprediction #silverpriceforecast #goldpricetoday #GoldPrice2026 #unitedstates #china #manojkumarjain