У нас вы можете посмотреть бесплатно Gopalganj Triple Murder Case में JDU MLA Amrendra Pandey का नाम। RJD। JP Yadav। Kuchaikote | или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
Gopalganj Triple Murder Case में JDU MLA Amrendra Pandey का नाम। RJD। JP Yadav। Kuchaikote कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच भी बिहार में सियासत में उबाल आया हुआ है और इसकी वजह बना है गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस। प्रदेश में कुछ महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बड़े मुद्दे तलाश रहे विपक्ष के लिए इस मुद्दे ने संजीवनी जैसा काम किया है। लेकिन ये मामला सिर्फ प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उछाने भर का नहीं है, दरअसल इसके पीछे की कहानी जुड़ती है बाहुबली विधायक अमरेंद्र पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय से। वो अमरेंद्र पांडेय ही हैं जिनकी वजह से विपक्ष गोपालगंज ट्रिपल मर्डर को इतना हवा देने में जुटा है। आरोप है कि कुचायकोट विधानसभा से जेडीयू विधायक अमरेंद्र पांडेय के इशारे पर ही इस ट्रिपल मर्डर की वारदात तो अंजाम दिया गया। विपक्ष अमेंद्र की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा है। आगे बढ़ने से पहले थोड़ा गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस के बारे में भी जान लीजिए। बीते रविवार की रात जिले के हथुआ थानांतर्गत रुपनचक गांव में आरजेडी नेता जेपी यादव के घर में घुसकर बदमाशों ने जेपी यादव समेत उनके चार परिजनों को गोलियों से भून दिया था। ताबड़तोड़ की गई फायरिंग में जेपी यादव के माता-पिता की मौत हो गई , जबकि गंभीर रूप से घायल उनके एक भाई ने सोमवार की सुबह गोरखपुर के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं जेपी यादव और उनके एक भाई का अभी पटना के पीएमसीएच में इलाज चल रहा है। कानून की नजर में इमेज चाहे जैसी हो, लेकिन अमरेंद्र जनता के बीच मिस्टर क्लीन की छवि बनाने की भरसक कोशिश में रहते हैं। थाने की फाइलें खंगाली जाएं तो उन पर हत्या, अपरहण, रंगदारी मांगने जैसे दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। लेकिन उनके खिलाफ कभी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। 12वीं पास पप्पू पांडेय करोडों की संपत्ति के मालिक हैं। 2015 में जदयू के टिकट पर विधानसभा पहुंचे। इससे पहले 2010 में बीएसपी के टिकट पर भी विधायक बने थे। दंबगई और गुंडई अमरेंद्र को परिवार से ही मिली है। बड़े भई सतीश पांडेय गोपालगंज के बाहुबलियों की लिस्ट में एक अच्छा खासा नाम है। पूर्व मंत्री बृज बिहारी हत्याकांड में सतीश जेल के अंदर बाहर आते-जाते रहते हैं। इतने मामलों में आरोपी होने के बाद भी जेडीयू विधायक अमरेंद्र पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय की छवि क्षेत्र में मसीहा वाली बनी हुई है। लेकिन गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस ने विपक्ष को उन्हें टारगेट करना का मौका दे दिया। पीड़ित परिवार यादव समाज से हैं और अमरेंद्र जाति से ब्राह्मण हैं। ऐसे में पिछड़ों की राजनीति करने वाली आरजेडी को इसमें अपने लिए मौका साफ तौर पर दिख रहा है। #AmrendraPandey #Gopalganj #NavbharatTimes About Channel: खबरों के अलावा कई मुद्दों पर आप रोचक विडियो भी देख सकते हैं। हमारे कुछ नियमित विडियो फीचर सुनो जिंदगी, फेक इट इंडिया, फेक बोले कौआ काटे, मूवी रिव्यू, विचित्र किंतु सत्य हमारे यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं। Apart from the news, you can also watch interesting videos on many issues. Some of our regular video features - Sun Life, Fake It India, Fake Bole Kauwa Kate, Movie Review, Bizarre but Truth can also be seen on our YouTube Subscribe to the 'Navbharat Times' channel here: / navbharattimes Social Media Links Facebook: / navbharattimes Twitter: / navbharattimes