У нас вы можете посмотреть бесплатно Live : काशी कोतवाल भैरव उत्सव 2022 भक्ति भजन संध्या ; Day–2 или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
Thought yoga Dr Vasanth Vijayji Maharaj Saheb राष्ट्रसंत, श्री पार्श्व पद्मावती शक्तिपीठ धाम के पीठाधीपति, सर्वधर्म दिवाकर, साधना के शिखर पुरुष, आध्यात्म योगीराज, पूज्य गुरुदेवश्रीजी वसंत विजय जी महाराज साहेब की पावन निश्रा में इस धरा की पौराणिक दैवीय काशी नगरी (वाराणसी उत्तर प्रदेश) में अष्ट दिवसीय भैरवाष्टमी महापर्व काशी कोतवाल भैरव उत्सव–2022 का आयोजन बुधवार 9 नवंबर से 16 नवंबर 2022 तक आयोजित हो रहा है। जिसके तहत पूज्यश्री की अतिदिव्य निश्रा में प्रतिदिन रात्रि में 8 बजे से भव्य भक्ति भजन संध्या आयोजित हो रही है, इस दौरान रोजाना अंतराष्ट्रीय स्तर के अनेक कलाकार अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियां, कवि सम्मेलन तथा नाट्य मंचन सरीखे आयोजन होंगे। इसी श्रृंखला में गुरुवार को भजन गायक कलाकार हेमंत ब्रजवासी की संगीतमय प्रस्तुतियां.. इससे पहले दिन बुधवार को अभिलिप्सा पंडा की भक्तिमय प्रस्तुतियां हुई। अष्ट दिवसीय आयोजन में गुरुवार को प्रातः के सत्र में पूज्य गुरुदेव श्रीजी की निश्रा में अलौकिक पूजा, जप, साधना, आराधना होती है तथा दोपहर में पूज्यश्री के श्रीमुखारविंद से श्री भैरवमहाकथा महापुराण का वाचन हो रहा है। शाम को दक्षिण भारत के तमिलनाडू राज्य के चिदम्बरम स्थित नटराज मंदिर के 30 विद्वान पंडितों द्वारा नौ कुंडीय हवन यज्ञ में आहुतियां दी जा रही है। विश्व इतिहास में पहली बार आयोजित हो रहे इस अति दिव्य एवं अति विराट भैरवाष्टमी के आयोजन में मां गंगाजी की पवित्र मिट्टी से एक लाख आठ हज़ार मूर्तियों का निर्माण भी हो रहा है। एक लाख आठ हज़ार दीपों, नैवेद्य, धूप, पुष्प इत्यादि से वृहद स्तर पर इन एक लाख आठ हज़ार मूर्तियों का पूजन 16 नवंबर को भैरवाष्टमी के दिन किया जाएगा। वहीं आयोजन स्थल पर सौ फीट की अति विशाल भैरव देव की 100 वर्षों तक आरोग्यमय रखने वाली भैरव देव की दर्शनीय मूर्ति स्थापित की जा रही है, साथ ही स्वर्णाकर्षण भैरवभैरवीजी सहित विभिन्न वाहनों, अस्त्र–शस्त्रों के साथ दर्शनीय स्थापित किए गए हैं। 🌈आयोजन से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी हेतु : 90513 90513 पर संपर्क किया जा सकता है। 🌈श्री कृष्णगिरी शक्तिपीठाधीपति, राष्ट्रसंत पूज्य गुरुदेव श्रीजी डॉ वसंतविजयजी महाराज साहेब के श्रीमुखारविंद से श्रीमद् देवी भागवत महापुराण सहित अन्य कथाओं, यज्ञ–पूजन अनुष्ठान आयोजन हेतु सम्पर्क : +919981912407