У нас вы можете посмотреть бесплатно गुमला - सड़क हादसे में 2 की मौ*त 5 घायल или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
गुमला जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि रामरेखा मेला से लौट रही एक बोलेरो की टक्कर सामने से आ रहे टैंकर से हो गई। इस भीषण दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पाँच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुमला-लोहरदगा मार्ग पर हुई, जहाँ बोलेरो में सवार सभी लोग मेला देखकर घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो तेज रफ्तार में थी और अचानक मोड़ पर सामने से आ रहे टैंकर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को गुमला सदर अस्पताल पहुँचाया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।