У нас вы можете посмотреть бесплатно Sitapur में BSA की कुटाई फिर निलंबन или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
सीतापुर जनपद का शिक्षा विभाग इन दिनों सियासी अखाड़ा बन चुका है। बीएसए ऑफिस में बेल्ट से हुई मारपीट की घटना ने बड़ा राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। मामला महमूदाबाद के प्राथमिक विद्यालय नदवा से जुड़ा है, जहां जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और प्रधानाध्यापक विजेंद्र वर्मा के बीच विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। इस विवाद पर कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि शिक्षा का मंदिर कहलाने वाले स्थान पर इस तरह की घटनाएं निंदनीय हैं। राठौर ने यहां तक कहा कि अगर प्रधानाध्यापक की पिटाई बीएसए दफ्तर में हुई है, तो दोषियों पर भी एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। इधर, प्रधानाध्यापक विजेंद्र वर्मा की पत्नी सीमा वर्मा सामने आईं और उन्होंने बीएसए पर गंभीर आरोप लगाए। सीमा वर्मा का कहना है कि उनके पति पर शिक्षिका की अटेंडेंस लगाने का दबाव बनाया जा रहा था। लगातार तीन से दस साल तक का ब्योरा मांगा गया और अंततः ऑफिस बुलाकर दबाव बनाया गया। जिसकी एक ऑडियो भी वायरल हो रही है वहीं, विवाद के बाद महमूदाबाद की भाजपा विधायक आशा मौर्य भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने स्कूल का ताला तुड़वाकर बच्चों की पढ़ाई शुरू कराने की कोशिश की, लेकिन बच्चों ने कक्षाएं करने से ही इनकार कर दिया। विधायक ने सीसीटीवी फुटेज का हवाला देते हुए कहा कि फुटेज में प्रधानाध्यापक बेल्ट से मारपीट करते नजर आ रहे हैं, जो किसी भी हाल में उचित नहीं है।अब विपक्ष ने भी सरकार पर हमला बोल दिया है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘X’ पर लिखा कि भाजपा सरकार समर्पित शिक्षकों पर कार्रवाई कर रही है, जबकि लापरवाह शिक्षकों को संरक्षण दे रही है। मामला बढ़ता देख शिक्षिका अवंतिका गुप्ता को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। अब देखना होगा कि जांच के बाद और किन अधिकारियों पर गाज गिरती है। तो कुल मिलाकर, सीतापुर का यह बेल्ट कांड सिर्फ प्रशासनिक विवाद नहीं, बल्कि अब राजनीतिक मुद्दा बन चुका है। जहां एक ओर शिक्षक और उनका परिवार अपनी पीड़ा सुना रहा है, वहीं सत्ता और विपक्ष इसे जनता के बीच बड़ा सवाल बनाकर पेश कर रहे है #yogiadityanath #news11up #upnews #akhileshyadav #brijbhushansharansingh #viralvideo ---