У нас вы можете посмотреть бесплатно Hindi Mass chanting Based on New Missal/ हिन्दी मिस्सा राग или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
मिस्सा उत्तर प्रारम्भिक विधियाँ पु. : पिता और पुत्र और पवित्र आत्मा के नाम पर । सब. : आमेन । पु. : हमारे प्रभु येसु ख्रीस्त की कृपा, ईश्वर का प्रेम और पवित्र आत्मा का साहचर्य आप सबको प्राप्त हो । सब : और आपकी आत्मा के साथ । पश्चात्ताप – विधि पु. : सर्वशक्तिमान ईश्वर हमलोगों पर दया करे और हमारे पाप क्षमा कर हमें अनन्त जीवन प्रदान करे । सब : आमेन । प्रार्थना हे ईश्वर, तू धर्मी और सच्चे हृदय में निवास करता है । ऐसी कृपा कर कि हम अपने जीवन में तेरी कृपा संजोए रखें, ताकि तू हमारे हृदयों में निवास कर सके । हम यह प्रार्थना करते हैं, अपने प्रभु तेरे पुत्र येसु ख्रीस्त के द्वारा, जो तेरे तथा पवित्र आत्मा के संग एक ईश्वर होकर युगानुयुग जीते और राज्य करते हैं । शब्द समारोह पु. : प्रभु आपलोगों के साथ हो । सब : और आपकी आत्मा के साथ । पु. : संत (नाम) के अनुसार पवित्र सुसमाचार । सब : हे प्रभु, तेरी महिमा हो । अर्पण – प्रार्थना हे प्रभु, यह भेंट हमें शुद्ध और नवीन करे और तेरे मार्ग पर चलने वालों के लिए अनन्त पुरस्कार का श्रोत बन जाये । हम यह प्रार्थना करते हैं, अपने प्रभु ख्रीस्त के द्वारा । यूखरिस्तीय प्रार्थना पु. : प्रभु आपलोगों के साथ हो । सब : और आपकी आत्मा के साथ । पु. : प्रभु में मन लगाइए । सब : हम प्रभु में मन लगाए हुए हैं । पु. : हम अपने प्रभु ईश्वर को धन्यवाद दें । सब : यह उचित और न्यायसंगत है । हे प्रभु, पवित्र पिता, सर्वशक्तिमान और शाश्वत ईश्वर, यह वास्तव में उचित और न्यायसंगत है, हमारा कर्त्तव्य तथा कल्याण है कि हम सदा और सर्वत्र अपने प्रभु ख्रीस्त के द्वारा तुझे धन्यवाद दें पास्का के रहस्य द्वारा इन्होंने मुक्ति का कार्य पूरा करके हमें पाप और मृत्यु की दासता से मुक्त कर दिया और ऐसा गौरव प्रदान किया कि अब हम चुनी हुई जनता, राजकीय याजक – वर्ग, पवित्र राष्ट्र और ईश्वर की निजी प्रजा कहलाते हैं हे पिता, हम समस्त विश्व में तेरे महान कार्यों का बखान करते हैं, क्योंकि तूने हमें अंधकार से अपने अद्भुत प्रकाश में बुलाया है इसलिए, दूतों और महादूतों, सिंहासन और साम्राज्य, स्वर्गिक सेनाओं और शक्तियों के साथ मिलकर हम अनंत काल तक तेरा महिमागान करते हैं : जब वे स्वेछा से मृत्यु के लिए सौंपे गये उन्होंने रोटी ली, तुझे धन्यवाद दिया और रोटी तोड़कर उसे अपने शिष्यों को देते हुए कहा : तुम सब इसे लो और इसमें से खाओ, क्योंकि यह मेरा शरीर है, जो तुम्हारे लिए बलि चढ़ाया जाएगा । इसी भांति, भोजन के बाद उन्होंने कटोरा लिया, तुझे धन्यवाद दिया और उसे अपने शिष्यों को देते हुए कहा : तुम सब इसे लो और इसमें से पिओ, क्योंकि यह मेरे रक्त का कटोरा है, नवीन और अनन्त व्यवस्थान का रक्त, जो तुम्हारे और बहुतों के पापों कि क्षमा के लिए बहाया जाएगा । तुम मेरी स्मृति में यह किया करो । पु. : विश्वास का रहस्य सब : हे प्रभु, हम तेरी मृत्यु और पुनरुत्थान कि घोषणा तेरे पुनरागमन तक करते रहेंगे । इन्हीं प्रभु ख्रीस्त के द्वारा, इन्हीं के साथ और इन्हीं में, हे सर्वशक्तिमान पिता ईश्वर, पवित्र आत्मा के साथ, सारा गौरव तथा सम्मान युगानुयुग तेरा ही है । सब : आमेन । कम्यूनियन – विधि हम सब मिलकर पिता ईश्वर से प्रार्थना करें, जैसे प्रभु येसु ने हमें सिखाया है : पु. : हे प्रभु, हम तुझसे प्रार्थना करते हैं : सभी बुराईयों से हमें बचा और इस जीवन में हमें कृपापूर्वक शांति प्रदान कर । हम तेरी दया से सदा पाप से दूर और हर विपत्ति से सुरक्षित रहें और उस दिन की प्रतीक्षा करते रहें, जब हमारे मुक्तिदाता येसु ख्रीस्त फिर आकर हमारी धन्य आशा पूरी करेंगे । सब : क्योंकि तेरा राज्य, तेरा सामर्थ्य और तेरी महिमा अनन्त काल तक बनी रहती है । पु. : हे प्रभु येसु ख्रीस्त, तूने अपने प्रेरितों से कहा है : ‘मैं तुम्हारे लिए शांति छोड़ जाता हूँ, अपनी शांति तुम्हें प्रदान करता हूँ ।’ तू हमारे पापों पर नहीं, अपनी कलीसिया के विश्वास पर दृष्टि डाल, और कृपापूर्वक उसे शांति तथा एकता प्रदान कर तू युगानुयुग जीता और राज्य करता है । सब : आमेन । पु. : प्रभु की शांति सदा आपलोगों के साथ हो । सब : और आपकी आत्मा के साथ । पु. : परस्पर शांति – अभिवादन कीजिए । समापन विधि हे प्रभु, तेरी दया से हमने स्वर्गिक भोजन ग्रहण किया है हम सदा उस भोजन के लिए लालायित रहें, जिससे सच्चा जीवन प्राप्त होता है हम यह प्रार्थना करते हैं, अपने प्रभु ख्रीस्त के द्वारा पु. : प्रभु आपलोगों के साथ हो । सब : और आपकी आत्मा के साथ । पु. : सर्वशक्तिमान ईश्वर, पिता और पुत्र और पवित्र आत्मा आपलोगों को आशीर्वाद प्रदान करे । सब : आमेन । पु. : आपलोग विदा लें, मिस्सा संपन्न हुआ । सब : ईश्वर को धन्यवाद ।