У нас вы можете посмотреть бесплатно हुगली जिले के चंदननगर की जगद्धात्री पूजा न केवल भव्यता के लिए प्रसिद्ध или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
रिपोर्टर : बिनय प्रकाश दास हुगली , पश्चिम बंगाल हुगली जिले के चंदननगर की जगद्धात्री पूजा न केवल भव्यता के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि उसकी शोभायात्रा, जो रोशनी की सजावट से सजी होती है, पूरे देश और विदेश से लाखों दर्शकों को आकर्षित करती है। यह शोभायात्रा चंदननगर की अद्वितीय रोशनी के कारण विशेष पहचान रखती है, जो रातभर आस-पास के इलाकों को रौशन करती है। इस साल इसमें अत्याधुनिक एलईडी लाइट्स, 3डी इफेक्ट्स, और एनीमेशन की झलक भी देखने को मिल रही है। जगद्धात्री शोभायात्रा में राज्य के मंत्री इंद्रनिल सेन, चंदननगर के पुलिस कमिश्नर अमित पी जवालगी और चंदननगर के मेयर राम चक्रवर्ती उपस्थित थे। चंदननगर की इस रोशनी का इतिहास अत्यंत समृद्ध है। फ्रांसीसी काल में यहां शोभायात्रा को गैस लाइट, हैचक, और पेट्रोमैक्स से सजाया जाता था। फिर समय के साथ ट्यूबलाइट्स का इस्तेमाल होने लगा, लेकिन 6.2 टुनी बल्ब ने चंदननगर की रोशनी को असली पहचान दिलाई। अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में भी इसकी सराहना की गई है। इसे विश्वस्तर पर पहचान दिलाने में श्रीधर दास, तारक सेठ, बाबू पाल, और असीम दे जैसे कलाकारों का अहम योगदान है। आज यह रोशनी एक उद्योग का रूप ले चुकी है। कलाकार पहले इसे कागज पर उकेरते हैं और फिर लोहे या फाइबर के ढांचे में संजोते हैं। आधुनिक तकनीक से सजी इस रोशनी को स्थानीय पूजा समितियों और कलाकारों की सालभर की मेहनत से एक जादुई रूप मिलता है, जिससे शोभायात्रा चंदननगर की ऐतिहासिक परंपरा को नई पहचान देती है।