У нас вы можете посмотреть бесплатно Outer или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
राजधानी दिल्ली में बदमाशों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि, यहां अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही. बदमाशों में मानो खाकी का डर बचा ही नहीं, शायद इसी का परिणाम है कि चोरी, लूटपाट और हत्या जैसी वारदाते दिल्ली में अब आम होती जा रही है. ताजा मामला दिल्ली के मंगोलपुरी से सामने आया है जहां, दो गुटों के बीच आपसी विवाद में 5 युवकों पर ताबड़तोड़ चाकू चलाने की घटना सामने आई है जिससे पूरे मंगोलपुरी क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया. सूत्रों की माने तो 10 से 12 हमलावरों के द्वारा ताबड़तोड चाकू चलाए गए, जिसमें 5 लोग घायल हो गए. घटना के बाद उन्हें तुरंत पास ही के हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई, जिसकी पहचान अरमान के रूप में हुई. अरमान के पिता के अनुसार, अरमान गणपति विसर्जन से थोड़ी देर पहले ही अपने घर लौटा था और बी ए फर्स्ट इयर का छात्र था. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि, पड़ोस में रहने वाले सैफ और कैफ नाम के दो भाई और उनके पिता शारूख ने साथियों के साथ किसी बात को लेकर हुए विवाद में चाकुओं से हमला कर दिया. हालांकि अभी झगड़े की वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन इलाके में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए मंगोल पूरी थाना एसएचओ पुलिस बल के साथ तैनात है. फिलहाल पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों को धरपकड़ के लिए आरोपियों के घर दबिश दे रही है, लेकिन जिस तरह से दिल्ली में आए दिन इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं वो पुलिस प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है. इस तरह की वारदात ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि बदमाशों में ना तो पुलिस का कोई खौफ है और ना ही कानून का कोई डर. ऐसे में अब देखना यह होगा कि, पुलिस प्रशासन इस ओर क्या कार्रवाई करती है और कब तक बदमाशों को अपनी गिरफ्त में लेकर उन पर शिकंजा कसता है. ताकि इस तरह की अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.