У нас вы можете посмотреть бесплатно Dewas News, आन-बान-शान के साथ निकली महाराणा की शौर्य यात्रा или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
देवास। शनिवार को क्षत्रिय राजपूत समाज द्वारा महाराणा प्रताप जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शाम करीब साढ़े 6 बजे भोपाल चौराहे से महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थल से एक भव्य शौर्य यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में राजपूत सरदारों व अन्य समाजजनों ने हिस्सा लिया। शौर्य यात्रा भोपाल चौराहे से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। शहर में शौर्य यात्रा का जगह-जगह विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक संगठनों व संस्थाओं सहित गणमान्य नागरिकों ने स्वागत किया। इसके पूर्व भोपाल चौराहे पर स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर समाज के वरिष्ठजनों द्वारा माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात शौर्य यात्रा प्रारंभ हुई। शौर्य यात्रा में आगे-आगे घोड़ों पर सवार राजपूत सरदार भगवा ध्वज लहरा रहे थे। वहीं हाथ में भाले लिए द्वार पाल भी आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। एक खुली जीप पर महाराणा प्रताप का आदमकद चित्र रखा हुआ था। पारंपरिक वेशभूषा में राजपूत सरदार शौर्य यात्रा में शामिल हुए, जो आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। भव्य आतिशबाजी के साथ यात्रा भोपाल चौराहा से प्रारंभ होकर नाहर दरवाजा, नयापुरा, जनता बैंक चौराहा, गांजाभांग चौराहा, सुभाष चौक, नावेल्टी चौराहा, तहसील चौराहा होते हुए सयाजी द्वार पहुंची, जहां शौर्य यात्रा का समापन हुआ। शौर्य यात्रा में विधायक प्रतिनिधि विक्रमसिंह पंवार, मनोज राजानी, तंवरसिंह चौहान, जयसिंह ठाकुर, शरद पाचुनकर, अनिलराजसिंह सिकरवार, हिम्मतसिंह दरबार, ईश्वरसिंह चौहान, मनीष चौधरी, हुकुमसिंह बैस, रमेशसिंह ठाकुर, भगवानसिंह चावड़ा, सुरेंद्रसिंह गौड़, शैलेंद्रसिंह गौड़, राजेंद्रसिंह पंवार, धीरजसिंह चंदेल, संजयसिंह बैस, अतुलसिंह गौड़, अभिराजसिंह सिकरवार, धर्मेंद्रसिंह बैस, सुरेंद्रसिंह परिहार, हितेंद्रसिंह परिहार, दिलीपसिंह बघेल, राजवर्धनसिंह पंवार, राजकुमारसिंह ठाकुर, विश्वजीतसिंह चौहान, भूपेंद्रसिंह बैस, अनिलसिंह बैस, कैलाशसिंह गौड़, धर्मेंद्रसिंह चौहान, विकास चावड़ा, अनिल चावड़ा, विनोदसिंह चौहान, तूफानसिंह सरपंच, पोपसिंह पंवार, विजयसिंह तंवर, गोरधनसिंह चंदेल, राजेंद्रसिंह बैस, नटवरसिंह बैस, रवींद्रंिसह ठाकुर, अमितसिंह तोमर, अनिकेतसिंह, बी.एस. बघेल, सुरेशसिंह चंदेल, राजेश्वरसिंह बघेल, अनिलसिंह ठाकुर, भगवानसिंह बघेल सहित बड़ी संख्या में राजपूत सरदार उपस्थित थे। अंत में आभार तंवरसिंह चौहान ने माना। इस बार राजपूत क्षत्राणी भी थी शामिल इस बार शौर्य यात्रा में राजपूत क्षत्राणी भी बड़ी संख्या में शामिल हुई। अपनी पारंपरिक वेशभूषा में राजपूत क्षत्राणी खुली जीप में सवार थी। जिनमें प्रीति तोमर, रेखा बैस, कल्पना तंवर, सविता राजपूत, ललिता चौहान, बबीता राजपूत, रिंकू राठौड़, इंदुसिंह, रजनी सिंह, कविता पंवार, मोना पंवार सहित बड़ी संख्या में राजपूत क्षत्राणी शामिल थी। ----------------------------------------- Visit http://dewaslive.com for more news and info Join us on facebook / dewaslivenews and / timeshindi Join us on youtube / timeshindi Join us on twitter / dewaslive and / timeshindi