У нас вы можете посмотреть бесплатно Bhagyadarshan Daily Horoscope by Jyotishacharya Pandit Hari Dutt Gaur - 23 August 2018 или скачать в максимальном доступном качестве, которое было загружено на ютуб. Для скачивания выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
मेष – Aries आपके लिए दिन अच्छा है। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। कर्जे से मुक्ति पाने में सफल हो जाएंगे। रुका हुआ पैसा मिल जाएगा। आर्थिक मामलों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। प्रेमी जोड़ों के संबंधों में कुछ नयापन महसूस हो सकता है। वृष . - taurus धन संबंधित काम पूरे हो सकते हैं। फोन पर कुछ अच्छी खबरें भी मिलने के योग हैं। अपने मन की बात कहने में संकोच न करें। आज आप वह हर बात कह डालेंगे, जो आपके दिल-दिमाग में चल रही है। आप पर कई तरह की जिम्मेदारियां रहेंगी। मिथुन - gemini खुद पर भरोसा रखें। जीवनसाथी के साथ अनबन चल रही है, तो पहली प्राथमिकता उसे सुलझाने पर दें। आसपास के सभी लोगों की जरूरतों के प्रति बहुत उत्सुक रहेंगे। रिश्तों के क्षेत्र में किस्मत आपके साथ रहेगी। सिंह .- Leo किसी जरूरी काम से यात्रा हो सकती है। रहने या काम करने की जगह में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। आपके सामने एक साथ कई तरह के काम रहेंगे। कई कामों को पूरा भी करना पड़ेगा। धैर्य रखें। अपने व्यवहार पर ध्यान दें। कन्या . - virgo आपके लिए दिन सामान्य है। रुके हुए कुछ काम पूरे हो सकते हैं। परिवार के लोगों को आपसे बहुत अपेक्षाएं रहेंगी। खुद को नियंत्रण में रखने की कोशिश करेंगे और आप सफल भी हो जाएंगे। नए ऑफर भी आपको मिल सकते तुला . - libra कोई नई योजना सामने आ सकती है। जो आपके मौजूदा काम की तुलना में ज्यादा फायदेमंद हो सकती है। आप भाग्यशाली हो सकते हैं। अचानक कुछ निवेश करने की बात आपके दिमाग में आ सकती है। आज लिए कुछ फैसले सही हो सकते हैं। संतान की जरूरतों पर ध्यान देना होगा। वृष्चिक दृ– scorpio बहुत से काम पूरे हो सकते हैं। आपको उनका पूरा फायदा मिल सकता है। दिमाग और बोली के दम पर आप अपने वो सारे काम करवा लेंगे जो आप करना चाहते हैं। अच्छे लोगों की संगत से धन लाभ होने के योग हैं। आज आप वही करेंगे जो आपके लिए सही होगा। धनु .- Sagittarius किसी तरह का शक खत्म हो सकता है। पुराने मामलों को भूलने की कोशिश करें। कोई अच्छी खबर भी आज आपको मिल सकती है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है और अच्छे संबंध भी बनेंगे। घर-परिवार के कुछ खास मामले निपट जाएंगे। दूसरों से ज्यादा खुद पर भरोसा रखना होगा। कुम्भ . - Aquarius जो भी फैसला लेना है, ध्यान से और सोच समझ कर लें। किस्मत के भरोसे कोई भी बड़ा फैसला लेने की सोच रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। काम बन सकते हैं। फायदे वाला दिन है। ऑफिस और सामाजिक दायरे में अपने से बड़े लोगों से बातचीत करते रहें और अच्छे संबंध बनाए रखें। कर्क - cancer भाग-दौड़ या मानसिक परेशानियां खत्म हो सकती है। थोड़ी इनकम बढ़ेगी। आप घर से किसी तरह का बिजनेस करते हैं, तो उसमें फायदा हो सकता है। किसी रिश्तेदार या करीबी व्यक्ति की मदद से धन लाभ हो सकता है। किसी गैर इंसान के लिए आकर्षण या अपनापन भी बढ़ सकता है। मीन – Pisces एक्स्ट्रा मेहनत नहीं करनी होगी। सोचे हुए काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। ग्रह-स्थिति धीरे-धीरे ठीक हो सकती है। आपके विचार किसी अधिकारी को भी प्रभावित कर सकते हैं। ईमानदारी का पुरस्कार मिल सकता है। मकर – Capricorn दोस्त और साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिल सकती है। इससे आने वाले दिनों में आपको फायदा हो सकता है। पैसों से जुड़े सवालों के जवाब मिल जाएंगे। दोस्तों के साथ समय बिताने का कोई कार्यक्रम बनेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा।