У нас вы можете посмотреть бесплатно Shankaracharya Avimukteshwaranand ने Jaunpur में दिया बड़ा बयान,मचा हड़कंप или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
#Shankaracharya #Avimukteshwaranand #BrahminMahasabha #Purvanchal #Jaunpur #swamiavimukteshwaranand #shankrachary #awimukteshwaranand #jaunpurnews #jaunpur #shankracharynews #journalistrajan Swami Avimukteshwaranand, avimukteshwaranand, shankaracharya, shankaracharya avimukteshwaranand, shankaracharya news, avimukteshwaranand ki yatra, avimukteshwaranand ki news, avimukteshwaranand viral video, shakracharaya viral news, avimukteshwaranand viral news, avimukteshwaranand ki varanasi Lucknow yatra, avimukteshwaranand ka yogi par bayan, jaunpur news, jaunpur, journalist rajan, avimukteshwaranand in Jaunpur, Jaunpur में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर कसा तंज, बोले ये तो थूक कर चाटना है गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर वाराणसी से लखनऊ यात्रा पर निकले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का काफिला जौनपुर पहुंचा। सबसे पहले अविमुक्तेश्वरानंदन जमैथा स्थित मंदिर पर पहुंचे जहां उन्होंने दर्शन पूजन किया । इसके बाद सीधा कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं न उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पर तंज कसते हुए कई गंभीर आरोप भाजपा सरकार पर लगाए। योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए अविमुक्तेश्वरानंद ने तो यहां तक बोल दिया कि ये तो थूक कर चाटना है। क्या आरोप सरकार पर और क्या योगी आदित्यनाथ पर अविमुक्तेश्वरानंद ने लगाए है आइए आपको सुनाते है। उन्होंने कहाकी मुख्यमंत्री भी योगी है लेकिन जब जब कोई राजा, राज पाठ छोड़कर योगी सन्यासी बना है तो उसका समाज से सम्मान किया है लेकिन जब कोई योगी संन्यास छोड़कर राज पाठ में जाता है संसार में वापस जाता है तो अपने समाज में उसका सम्मान नहीं होता है। आगे जब तुमने मां बाप छोड़ दिया था तो सांसारिक पद पर क्यों गए क्यों मुख्यमंत्री बन कर वेतन ले रहे है ये हमारा सवाल है, गोरखनाथ जी ने कहा था राजा योगी हो सकता है लेकिन योगी राजा नहीं हो सकता ये तो थूक कर के चाटना है, अगर आपको वापस जाना है तो ये वस्त्र उतरो और कपड़ा पहन कर मुख्यमंत्री बनो कौन मना करता है। उन्होंने कहाकी अब जो सरकार है वो ये चाहती है जो संत हमारे अनुसार बोले उसे हम संत घोषित करेंगे वरना हम उसके ऊपर पुलिस से डंडा चलवा देंगे। उन्होंने कहाकी हम चाहते है देश में ये जो नक्काल आ गए है असली और नकली का कोई भेद नहीं रहा गया है। क्या केवल वेशभूषा धारण कर लेने से कोई वैसा हो जाता है नहीं होता है आज गेरूआ कपड़ा पहन कर बहुत से लोग अपने आपको सन्यासी बता रहे है लेकिन क्या कोई सन्यासी अपने नेतृत्व में पशु हिंसा हर सकता है, क्या गौ का दूसरे पशुओं का मांस बेच सकता है लेकिन लोग बेच रहे है और हमारा वोट लेकर ही बेच रहे है, ये नकली चीज हमारे समाज के लिए खतरा है इस यात्रा के माध्यम से हम चाहते है धर्मयुद्ध प्रारंभ कर दिया जाए, जो असली होगा असली के साथ और नकली नकली के साथ खड़ा होगा। अपने ऊपर शंकराचार्य ना होने के लगने वाले आरोपों पर बोलते हुए उन्होंने कहाकी हमारे यहां शंकराचार्य चार है और वो सर्वोच्च है जब तीन पीठ के लोगों ने हमे घोषित कर दिया तब कौन सवाल उठाने वाला है, किसी मुख्यमंत्री को शंकराचार्य बनाने या हटाने का अधिकार नहीं होता है। जो भाजपा का समर्थन करें वही हिंदू बाकी हिन्दू धर्म से बाहर हो जाएगा ऐसा उनका मानना है, लेकिन पार्टी आती जाती रहती है और जो हिंदू धर्म का पालन करेगा उसके सिद्धांतों का पालन करेगा वो हिंदू होगा। लखनऊ के बाद दिल्ली की तैयारी पर बोलते हुए कहाकी पूरे देश में गौ हत्या बंद करवानी है अभी तो ये प्रदेश है और दिल्ली की तैयारी भी हो सकती है। अपने ऊपर राजनीतिक बाबा होने का टैग लगने के सवाल पर उन्होंने कहाकी ये इस लिए लग जाता है क्योंकि राजनीति करने वालो के लिए हम समस्या बन जाते है, अगर हम राजनीति वाले होते तो हमारी कोई पार्टी होती और हम वोट मांगते। उत्तर प्रदेश की सरकार गौ हत्यारों से चंदा लेकर सरकार चला रही है अगर हमारे कहने पर गौ हत्या बंद हो जाएगा कानून बन जाएगा तो इनकी सरकार चली जाएगी इस लिए उत्तर प्रदेश की सरकार डर रही है। उन्होंने कहाकी जब योगी जी कहते है कि मैं भी संन्यासी हूं गौ भक्त हूं तो उनको भी हमारे साथ दौड़कर आना ही चाहिए लेकिन वो नहीं आ रहे इसका मतलब है उनकी कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने कहाकी डिप्टी सीएम ने हमारा मौखिक स्वागत किया है व्यावहारिक स्वागत तीन दिनों में पता चल जाएगा कि वो कर पाते है या नहीं। 2027 के चुनाव में भाजपा समर्थन के सवाल पर बोलते हुए उन्होंने कहाकी 2027 या 28 के चुनाव से हमे मतलब नहीं है हमे तो 26 में जो सरकार है उसने जो गौ माता की रक्षा का वादा किया था उसे पूरा नहीं किया अभी तो हम उससे सवाल कर रहे है जो हमारे वोट से बनी है। उन्होंने कहाकी आगे सरकार हमारी बातें मान लेती है तो यही से हम उनका जयकारा बोलकर चले जाएंगे।