У нас вы можете посмотреть бесплатно शिक्षा ही परिवर्तन… प्रकृति ही परमात्मा – कैलाश सामोता का प्रेरक संबोधन или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
नमस्कार, आप सुन रहे हैं झरोखा राजस्थान न्यूज़ पॉडकास्ट। आज हमारे स्टूडियो में पधारे हैं प्रसिद्ध शिक्षक, प्रकृति प्रेमी और प्रेरक वक्ता — कैलाश सामोता ( रानीपुरा ) आज उन्होंने शिक्षा, पर्यावरण और जीवन मूल्यों पर एक प्रभावशाली व्याख्यान दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रकृति ही परमात्मा है… और शिक्षा वही है जो चरित्र का निर्माण करे। कैलाश सामोता ने अपनी जीवन यात्रा साझा करते हुए बताया कि वह एक साधारण और गरीब परिवार से आते हैं, लेकिन कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अपनी मेहनत और संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। आज वह सिर्फ शिक्षक ही नहीं, बल्कि समाज सुधार और पर्यावरण संरक्षण के सक्रिय कार्यकर्ता भी हैं। उन्होंने बताया कि— आज बदलते समय में हमें शिक्षा के नए प्रारूप को समझना होगा। किताबों से दोस्ती करना जरूरी है, न कि डिजिटल मीडिया की लत में खो जाना। जनजाति और बैकवर्ड इलाके में कार्यरत होने के बावजूद वे लगातार शिक्षा सुधार और समाज जागरण में लगे हुए हैं। प्रकृति और स्वास्थ्य के विषय पर उन्होंने बड़ी गंभीर चिंता जताते हुए कहा— हम आज जो केमिकल, पेस्टिसाइड्स और जहरीले खाद्य पदार्थ का सेवन कर रहे हैं, वह हमारे शरीर के लिए खतरा बन चुका है। हमें प्राकृतिक भोजन और स्वच्छ पर्यावरण की ओर लौटना ही होगा। इसके साथ ही उन्होंने नारी शक्ति पर भी विशेष जोर देते हुए कहा नारी में वह ताकत है, जो शिक्षा के माध्यम से पूरे समाज को बदल सकती है। अपने व्याख्यान के अंत में कैलाश सामोता जी ने युवा पीढ़ी से अपील की— पुस्तकों के साथ समय बिताएं पर्यावरण को बचाएं प्रकृति का सम्मान करें और शिक्षा को सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि इंसानियत और चरित्र निर्माण का माध्यम बनाएं झरोखा राजस्थान न्यूज़ पॉडकास्ट में उनके इस प्रेरणादायक विचारों को सुनकर आज कई दर्शक और श्रोता प्रेरित हुए। कैमरा: झरोखा राजस्थान न्यूज़ संवाददाता: पुष्कर सिंह सामोता #chomunews #chomu #govindgarh #KailashSamota #JharokhaRajasthanNews #EducationTalk #EnvironmentLecture #PrakritiPremi #RajasthanNews #MotivationalTeacher #PodcastIndia #RanipurNews #TribalAreaEducation