У нас вы можете посмотреть бесплатно क्या होती है विसरा रिपोर्ट? मुख्तार अंसारी मामले में कैसे पता चलेगी मौत की सही वजह? или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
क्या होती है विसरा रिपोर्ट? मुख्तार अंसारी मामले में कैसे पता चलेगी मौत की सही वजह? मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं परिजनों का आरोप है कि मुख्तार अंसारी को धीमा जहर दिया जा रहा था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट सामने आई है। जिसके बाद पुलिस ने मुख्तार अंसारी के विसरा को जांच के लिए लखनऊ की विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जिससे मौत की सही वजह का पता चल सके। आखिर विसरा रिपोर्ट क्या होती है और इससे मौत के असली कारणों का कैसे खुलासा होता है, चलिए समझते है क्या होती है विसरा जांच? किसी की मौत होने के बाद पुलिस मौत की वजह पता करने के लिए पोस्टमार्टम कराती है। कई बार पोस्टमार्टम से भी हत्या के असली कारणों का पता नहीं चलता है। ऐसे में उसकी विसरा जांच कराई जाती है। इसमें मरने वाले के शरीर से विसरल पार्ट यानि आंत, दिल, किडनी, लीवर आदि अंगों का सैंपल लिया जाता है, उसे ही विसरा कहा जाता है। विसरा की जांच कर यह पता लगाने की कोशिश करते हैं कि मौत कैसे हुई और मौत की वजह क्या थी? इस जांच में मौत का वक्त, मौत का बताया गया वक्त, शरीर के अंदरूनी अंगों का रंग, नसों की सिकुड़न, पेट में मिलने वाले खाने के अवशेष आदि बहुत अहम होते हैं। इसलिए विसरा जांच में मौत का कारण साफ पता चल जाता है।