У нас вы можете посмотреть бесплатно | Gupteshwar Dham | बिहार का रहस्यमयी गुप्तेश्वर धाम,जहाँ मौजूद है पातालगंगा और विज्ञान के लिए रहस्य или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
| Gupteshwar Dham | बिहार का रहस्यमयी गुप्तेश्वर धाम,जहाँ मौजूद है “पातालगंगा” और विज्ञान के लिए रहस्य! 📌You can join us other social media 👇👇👇 💎INSTAGRAM👉 / gyanvikvlogs 💎FB Page Link 👉 / gyanvikvlogs बिहार के प्राचीन शिवलिंगों में शुमार रोहतास जिले के गुप्तेश्वर धाम गुफा स्थित शिवलिंग की महिमा का बखान आदिकाल से ही होता आ रहा है. मान्यता है कि प्राकृतिक सुषमा से सुसज्जित वादियों में स्थित इस गुफा में जलाभिषेक करने के बाद भक्तों की सभी मन्नतें पूरी हो जाती हैं। जनश्रुतियों के मुताबिक कैलाश पर्वत पर मां पार्वती के साथ विराजमान भगवान शिव ने जब भस्मासुर की तपस्या से खुश होकर उसे किसी के सिर पर हाथ रखते ही भष्म करने की शक्ति का वरदान दिया था. भस्मासुर मां पार्वती के सौंदर्य पर मोहित होकर शिव से मिले वरदान की परीक्षा लेने उन्हीं के सिर पर हाथ रखने के लिए दौड़ा. वहां से भागकर भोले यहीं की गुफा के गुप्त स्थान में छुपे थे. भगवान विष्णु से शिव की यह विवशता देखी नहीं गई और उन्होंने मोहिनी रूप धारण कर भस्मासुर का नाश किया. उसके बाद गुफा के अंदर छुपे भोले बाहर निकले. सासाराम के वरिष्ठ पत्रकार विनोद तिवारी कहते हैं कि शाहाबाद गजेटियर में दर्ज फ्रांसिस बुकानन नामक अंग्रेज विद्वान की टिप्पणियों के अनुसार, गुफा में जलने के कारण उसका आधा हिस्सा काला होने के सबूत आज भी देखने को मिलते हैं। गुफा में गहन अंधेरा होता है, बिना कृत्रिम प्रकाश के भीतर जाना संभव नहीं है. पहाड़ी पर स्थित इस पवित्र गुफा का द्वार 18 फीट चौड़ा और 12 फीट ऊंचा मेहराबनुमा है. गुफा में लगभग 363 फीट अंदर जाने पर बहुत बड़ा गड्ढा है, जिसमें सालभर पानी रहता है. श्रद्धालु इसे 'पातालगंगा' कहते हैं. गुफा के अंदर प्राचीन काल के दुर्लभ शैलचित्र आज भी मौजूद हैं. इसके कुछ आगे जाने के बाद शिवलिंग के दर्शन होते हैं. गुफा के अंदर अवस्थित प्राकृतिक शिवलिंग पर हमेशा ऊपर से पानी टपकता है। 'रोहतास के इतिहास' सहित कई पुस्तकों के लेखक श्यामसुंदर तिवारी का कहना है कि गुफा के नाचघर और घुड़दौड़ मैदान के बगल में स्थित पताल गंगा के पास दीवार पर उत्कीर्ण शिलालेख, जिसे श्रद्धालु 'ब्रह्मा के लेख' के नाम से जानते हैं, को पढ़ने से संभव है, इस गुफा के कई रहस्य खुल जाएं. तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए कि पुरातत्ववेत्ताओं और भाषाविदों की मदद से अबतक अपाठ्य रही इस लिपि को पढ़वाया जाए, ताकि इस गुफा के रहस्य पर पड़ा पर्दा हट सके। #GupteshwarDham #Gyanvikvlogs #Sasaram #GuptaDham #RohtasBiharHeritage #गुप्तेश्वर_धाम #गुप्ताधाम #कैमूर_पर्वत_श्रंखला #BiharHeritage #ExploreGupraDham #GuptaDhamKaimur #बिहार_का_गुप्तेश्वरधाम #HistoricalMonumentsofSasaramBihar