У нас вы можете посмотреть бесплатно रूस में सोशल मीडिया बैन! WhatsApp, YouTube, Facebook, Instagram पर बड़ी कार्रवाई или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
रूस में सोशल मीडिया बैन! WhatsApp, YouTube, Facebook, Instagram पर बड़ी कार्रवाई RUSSIA DIGITAL BLACKOUT! Big Tech Banned रूस से इस वक्त एक बड़ी डिजिटल खबर सामने आ रही है। रूस ने वॉटसअप, यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है। क्या यह इंटरनेट सुरक्षा का कदम है या डिजिटल आज़ादी पर प्रहार, आइए जानते हैं पूरी रिपोर्ट। रूस की मीडिया नियामक संस्था ‘रोसकोमनाडजोर’ ने इन विदेशी प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई करते हुए कहा है कि ये ऐप्स स्थानीय कानूनों का पालन नहीं कर रहे थे और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन रहे थे। फेसबुक और इंस्टाग्राम की पहुंच पहले ही सीमित की जा चुकी थी, जबकि अब व्हाट्सएप और यूट्यूब पर भी सख्त नियंत्रण लागू कर दिया गया है। कार्रवाई की जद में वॉटसअप, यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर, स्नेपचेट, फेस टाइम और रॉबलॉक्स जैैसे प्लेटफॉर्म आये है। वहीं कुछ ऐप्स पूरी तरह ब्लॉक, कुछ की स्पीड कम और कुछ पर आंशिक प्रतिबंध लगाए गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम रूस की “सॉवरेन इंटरनेट नीति” का हिस्सा है। इस नीति के तहत रूस अपने डिजिटल सिस्टम को विदेशी प्रभाव से मुक्त करना चाहता है और घरेलू प्लेटफॉर्म्स को बढ़ावा दे रहा है। सरकार का दावा है कि इससे देश की सूचना सुरक्षा मजबूत होगी। इस फैसले का सीधा असर रूस के करोड़ों इंटरनेट उपयोगकर्ताओं पर पड़ेगा। व्हाट्सएप और यूट्यूब रूस में बेहद लोकप्रिय थे। अब लोगों को वैकल्पिक घरेलू ऐप्स का इस्तेमाल करना होगा। डिजिटल अधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि इससे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रभावित हो सकती है। तो क्या रूस का यह फैसला देश की सुरक्षा के लिए जरूरी है, या यह डिजिटल स्वतंत्रता पर बड़ा सवाल खड़ा करता है, आपकी क्या राय है? हमें कमेंट में जरूर बताएं। ब्यूरो रिपोर्ट सोच360प्लस।