У нас вы можете посмотреть бесплатно Tatpurush Samas Ke Bhed ( तत्पुरुष समास के भेद ) Tatpurush Samas examples | или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
1 तत्पुरुष का अर्थ ही है ‘उसका पुरुष’ जैसे – सेनापति (सेना का पति ) यहाँ ‘सेनापति ’ शब्द में दूसरा पद पति (स्वामी ) है अत: वह प्रधान है | 2 इस समास में पहला शब्द दूसरे शब्द पर निर्भर होता है अत: दूसरा शब्द (उत्तर पद ) प्रधान होता है | 3 इस समास में दोनों शब्दों के बीच आने वाले कारक चिह्नों – को ,से (साधन अर्थ में ),के लिए , से (अलग होने अर्थ में ), का / के / की , में पर का लोप होता है | कारक चिह्नों के अनुसार इस समास के छ: भेद हो जाते हैं | 4 कर्ता कारक व संबोधन कारक को इसमें सम्मिलित नहीं किया जाता | तत्पुरुष समास के भेद १ कर्म तत्पुरुष समास – ‘को’ चिह्न का लोप करने से यह समास बनता है ; जैसे – ग्रंथकार – ग्रंथ को लिखने वाला माखनचोर – माखन को चुराने वाला सम्मानप्राप्त – सम्मान को प्राप्त परलोकगमन – परलोक को गमन शरणागत – शरण को आगत आशातीत –आशा को लाँघकर गया हुआ २ करण तत्पुरुष समास – करण कारक के दो चिह्न होते हैं – ‘से’ और ‘के द्वारा’ |जब इन चिह्नों का लोप करके समास बनता है तो वह करण तत्पुरुष समास कहलाता है | गुरुदत्त – गुरु द्वारा दत्त वाल्मीकिरचित – वाल्मीकि द्वारा रचित शोकातुर – शोक से आतुर कष्टसाध्य – कष्ट से साध्य मनमाना – मन से माना हुआ शराहत – शर से आहत ३ सम्प्रदान तत्पुरुष समास – इसमें कारक चिह्न – ‘के लिए’ का लोप हो जाता है | रसोईघर – रसोई के लिए घर देशार्पण – देश के लिए अर्पण पाठशाला – पाठ के लिए शाला डाकगाड़ी – डाक के लिए गाड़ी गौशाला – गौओं के लिए शाला सत्याग्रह – सत्य के लिए आग्रह ४ अपादान तत्पुरुष समास – अपादान कारक का चिह्न ‘से’ ( अलग होने के अर्थ में , भयभीत होने के अर्थ में ) का लोप हो जाता है | विद्यारहित - विद्या से रहित पथभ्रष्ट – पथ से भ्रष्ट जीवनमुक्त – जीवन से मुक्त धनहीन – धन से हीन रोगमुक्त – रोग से मुक्त बंधनमुक्त – बंधन से मुक्त ५ सम्बन्ध तत्पुरुष समास – सम्बन्ध कारक के चिह्न ‘का’ ‘के’ ‘की’ का लोप होता है | भूदान – भू का दान राष्ट्रगौरव – राष्ट्र का गौरव राजसभा – राजा की सभा जलधारा – जल की धारा भारतरत्न – भारत का रत्न पुष्पवर्षा – पुष्पों की वर्षा ६ अधिकरण तत्पुरुष समास – अधिकरण कारक के चिह्न ‘में’ और ‘पर’ का लोप होता है | पर्वतारोहण – पर्वत पर आरोहण जलसमाधि – जल में समाधि जलज – जल में जन्मा नीतिकुशल – नीति में कुशल तत्पुरुष समास के उपभेद – कर्मधारय समास व द्विगु समास के अतिरिक्त तत्पुरुष समास के कुछ अन्य उपभेद भी हैं जो इस प्रकार हैं - 1 नञ् तत्पुरुष समास – निषेध (नकारात्मक) आदि के अर्थ में पूर्वपद न या अन लगाकर नञ् तत्पुरुष समास बनता है परन्तु अब हिंदी में इन पूर्वपदों को उपसर्ग मान कर समास पदों से अलग उपसर्गों से बनने वाले शब्द मान लिए गए हैं | अजर – न जर अधीर – न धीर अनादर – न आदर अनहोनी – न होनी अकारण – न कारण अनदेखी – न देखी 2 उपपद तत्पुरुष समास – ऐसा समास जिनका उत्तरपद भाषा में स्वतंत्र रूप से प्रयुक्त न होकर प्रत्यय के रूप में ही प्रयोग में लाया जाता है ; जैसे – नभचर , कृतज्ञ , कृतघ्न , जलद , लकड़हारा इत्यादि | 3 लुप्तपद तत्पुरुष समास – जब किसी समास में कोई कारक चिह्न अकेला लुप्त न होकर पूरे पद सहित लुप्त हो और तब उसका सामासिक पद बने तो वह लुप्तपद तत्पुरुष समास कहलाता है ; जैसे - दहीबड़ा – दही में डूबा हुआ बड़ा ऊँटगाड़ी – ऊँट से चलने वाली गाड़ी पवनचक्की – पवन से चलने वाली चक्की आदि | कर्मधारय और बहुव्रीहि | द्विगु और बहुव्रीहि समास में अंतर: • कर्मधारय और बहुव्रीहि समास एवं द्विगु और ... समास विग्रह | समास व संधि में अंतर : • Samas Hindi Grammar | Samas Vigraha Kaise ... कर्मधारय समास : • कर्मधारय समास | विशेषण विशेष्य का सम्बन्ध ... अव्ययीभाव समास : • Avyayibhava Samas examples (अव्ययीभाव समास... Facebook: https://www.facebook.com/Hindi-Gramma... Twitter: / imkusumsharma Search with Hash Tag - #HindiGrammarB2A, #hindigrammerB2A तत्पुरुष समास के भेद १ कर्म तत्पुरुष समास २ करण तत्पुरुष समास ३ सम्प्रदान तत्पुरुष समास ४ अपादान तत्पुरुष समास ५ सम्बन्ध तत्पुरुष समास ६ अधिकरण तत्पुरुष समास तत्पुरुष समास के उपभेद – कर्मधारय समास व द्विगु समास के अतिरिक्त तत्पुरुष समास के कुछ अन्य उपभेद भी हैं जो इस प्रकार हैं - 1 नञ् तत्पुरुष समास – निषेध (नकारात्मक) आदि के अर्थ में पूर्वपद न या अन लगाकर नञ् तत्पुरुष समास बनता है परन्तु अब हिंदी में इन पूर्वपदों को उपसर्ग मान कर समास पदों से अलग उपसर्गों से बनने वाले शब्द मान लिए गए हैं | 2 उपपद तत्पुरुष समास – ऐसा समास जिनका उत्तरपद भाषा में स्वतंत्र रूप से प्रयुक्त न होकर प्रत्यय के रूप में ही प्रयोग में लाया जाता है | 3 लुप्तपद तत्पुरुष समास – जब किसी समास में कोई कारक चिह्न अकेला लुप्त न होकर पूरे पद सहित लुप्त हो और तब उसका सामासिक पद बने तो वह लुप्तपद तत्पुरुष समास कहलाता है ; ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ Learn Hindi Grammar - अशुद्धि शोधन (वाक्य-शुद्धि) | वाक्य के भेद | अर्थ और रचना के आधार पर वाक्य भेद • Learn Hindi Grammar - अशुद्धि शोधन (वाक्य...