У нас вы можете посмотреть бесплатно आसिफ हत्याकांड मामला" आरोपियों ने रिमांड में खोले कई राज सभी को भेजा जेल или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
मेवात जिले के बहुचर्चित आसिफ हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों को 4 दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद शनिवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सभी आरोपियों को भोंडसी जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए लाठी, डंडा, सरिया इत्यादि बरामद कर लिए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करने के लिए अहम सबूत भी पूछताछ में आरोपियों से जुटा लिए हैं, जल्द ही पुलिस इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है । समशेर सिंह डीएसपी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि बाकि आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ध्यान रहे कि सप्ताह भर पहले रोजका मेव थाना क्षेत्र अंतर्गत खेड़ा खलीलपुर गांव में आसिफ की कुछ लोगों ने पीट-पीटकर जान ले ली थी। आसिफ को उस समय मौत के घाट उतारा गया जब वह अपने दो अन्य साथियों के साथ सोहना से दवाई लेकर अपने गांव खेड़ा खलीलपुर लौट रहा था, तो हमलावरों ने प्लाईवुड फैक्ट्री के पास उसकी गाड़ी को टक्कर मारकर पहले तो उसकी वहां जमकर पिटाई की और उसे गंभीर अवस्था में नंगली सोहना ले गए। जहां उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस मामले में 14 नामजद लोगों के अलावा 15 - 20 अन्य लोगों पर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। जिनमें से 6 आरोपियों की गिरफ्तारी तत्काल पुलिस ने कर ली थी और उन्हें कोर्ट में पेश करके 4 दिन के रिमांड पर लिया था, ताकि रिमांड के दौरान चारों आरोपियों से पूछताछ में हत्या में इस्तेमाल किए गए लाठी, डंडा, सरिया, हथियार इत्यादि को बरामद किया जा सके। कुल मिलाकर पुलिस आरोपियों से 4 दिन के रिमांड में लाठी, डंडा, सरिया ही बरामद कर सकी। अब पुलिस को बाकि बचे आठ नामजद व करीब 20 अन्य आरोपियों की तलाश है, ताकि हत्या के दौरान इस्तेमाल किए गए हथियार इत्यादि को बरामद करने के साथ - साथ केस का पूरी तरह से खुलासा किया जा सके। अभी भी खेड़ा खलीलपुर गांव में पुलिस का पहरा है और निगरानी के लिए डीएसपी सुधीर तनेजा मुख्यालय नूह एवं ममता खरब डीएसपी की तैनाती पुलिस कप्तान नरेंद्र सिंह बिजारनिया द्वारा की गई है। कौन - कौन आरोपी हुए गिरफ्तार :- पकड़े गए आरोपियोंं में राजू पुत्र बिल्लू निवासी खेडली दौसा, अनूप पुत्र महेन्द्र सिंह, महेन्द्र पुत्र सिंगराम, ललित पुत्र रोहताश निवासी खेडा खलीलपुर, संदीप पुत्र मोहनचन्द निवासी उदाका व अंकित पुत्र लेखराज निवासी भवाना जिला पलवल के रुप में हुई । जो अब अपने सही ठिकानेे भोंडसी जेल पहुंच चुके हैं। बाइट :- समशेर सिंह डीएसपी पुन्हाना