У нас вы можете посмотреть бесплатно कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष बॉक्सिंग चैम्पियनशिप का शुभारंभ или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
“कर्तव्य पर अडिग रहकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करें खिलाड़ीः प्रो. सोमनाथ सचदेवा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 2 से 7 मार्च तक आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के शुभारंभ अवसर पर कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि विश्वविद्यालय देश के सबसे प्राचीन एवं गौरवशाली शिक्षण संस्थानों में से एक है और इसकी खेल परंपरा अत्यंत समृद्ध रही है। पिछले दो वर्षों में विश्वविद्यालय ने माका ट्रॉफी में तीसरा स्थान तथा गत वर्ष खेलो इंडिया में 13वां स्थान प्राप्त कर अपनी खेल उत्कृष्टता सिद्ध की है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने देश को अब तक 16 अर्जुन अवॉर्डी, 5 द्रोणाचार्य अवॉर्डी एवं 9 पद्मश्री सम्मानित खिलाड़ी दिए हैं। परिसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग पूल, अत्याधुनिक शूटिंग रेंज, सिंथेटिक हॉकी ग्राउंड सहित इंडोर-आउटडोर खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं तथा शीघ्र ही एथलेटिक ट्रैक को भी सिंथेटिक बनाया जाएगा। कुलगुरु ने खिलाड़ियों को संदेश दिया कि वे परिणाम की चिंता किए बिना अपने कर्तव्य पर अडिग रहकर खेल भावना, अनुशासन और संकल्प के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करें। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके प्रसिद्ध बॉक्सर मनोज कुमार ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हार सफलता की पहली सीढ़ी होती है, जो खिलाड़ी हार से सीखता है वही भविष्य में बड़ी जीत हासिल करता है। खेल निदेशक प्रो. दिनेश कुमार राणा ने बताया कि चैम्पियनशिप में 1600 खिलाड़ी, 300 कोच/मैनेजर, 45 तकनीकी अधिकारी और 40 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। सभी प्रतिभागियों के ठहरने और भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार, खेल निदेशक प्रो. दिनेश राणा, बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रमोद कुमार, केयू खेल परिषद के अध्यक्ष डॉ. अमित टाया, एआईयू ऑब्जर्वर डॉ. सुनील पुरोहित, कम्पटीशन डायरेक्टर डॉ. प्रदीप ढाका, बॉक्सिंग कोच राजेश कुमार राजौंद, डॉ. सुरेंद्र वर्मा, कोच संदीप करोड़ा सहित अनेक खिलाड़ी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। #kuk #kurukshetra #kurukshetrauniversity